Move to Jagran APP

प्रदर्शनकारी भाजपाइयों पर लाठियां, वाटर कैनन, मिर्ची बम और आंसू गैस

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सपा सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

By Ashish MishraEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 11:42 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 07:48 PM (IST)
प्रदर्शनकारी भाजपाइयों पर लाठियां, वाटर कैनन, मिर्ची बम और आंसू गैस

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्याप्त कुशासन, कानून-व्यवस्था, अराजकता, अवैध कब्जा, भ्रष्टाचार और महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध जैसे मसलों पर भाजपा ने आज विधानसभा का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने बैरीकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर बढऩे की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी। भीड़ के बीच से कुछ पत्थर उछले तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने के साथ ही कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी चटकाई। पुलिस के बल प्रयोग में करीब ढाई सौ भाजपाई घायल हो गये जबकि दर्जन भर से ज्यादा पुलिसकर्मी भी चुटहिल हुए।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता विधानभवन के सामने स्थित भाजपा कार्यालय में जुटने लगे थे। करीब 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, महामंत्री व आंदोलन प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह और अमित सिंह पंकज समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर से निकलकर विधानसभा की ओर जाने लगे। फिर कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच नोक-झोंक शुरू हो गयी। विधानभवन के पास लगाये गये चार वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू हुई तो कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से मिर्ची बम और आंसू गैस के गोले दागे जाने लगे। पुलिस ने आंदोलन को कुचलने की कोशिश की तो पलटवार में पत्थर भी चलने लगे। प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता पानी की बौछारों के सामने डटे रहे। इस बीच पुलिस ने इधर-उधर जमा हो रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे में पुलिस ने बल प्रयोग कर आंदोलनकारियों को विधानसभा के सामने से हटा दिया।

आजम ने विधानसभा में राजभवन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

मीडियाकर्मी भी घायल

आंसू गैस, लाठी चार्ज और बल प्रयोग से ढाई सौ से ऊपर कार्यकर्ताओं के साथ मीडियाकर्मी भी घायल हो गये जिसमें सौ को गंभीर चोटें आयी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही लाठीचार्ज में गंभीर चोट आयी जबकि मिश्रिख की सांसद अंजूबाला मूर्छित हो गयीं। धौरहरा की सांसद रेखा वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ल, सह प्रभारी अनीता अग्रवाल, मीना चौबे, सांसद विनोद सोनकर, जटाशंकर त्रिपाठी, अलका मिश्र, आनन्द चौधरी, महेश श्रीवास्तव, विनय राय, राकेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, आइपी सिंह, अभिजात मिश्रा, साकेत शर्मा, दिनेश दुबे, संजय सिंह, अशोक मोगा, नीरज चतुर्वेदी, अजय तिवारी, कौशल किशोर, अवधेश पाण्डेय, कमलेश श्रीवास्तव समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता और नेता भी घायल हुए। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महामंत्री विद्या सागर सोनकर, अनुपमा जायसवाल, उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, अश्विनी त्यागी, रामनरेश रावत, जेपीएस राठौर, राकेश त्रिवेदी, हरीश द्विवेदी, जगदंबिका पाल, हरिनारायण राजभर, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रियंका रावत, हरिओम पाण्डेय, केपी सिंह, भोला सिंह, कमलावती सिंह, तेजेश्वरी सिंह, बाबूलाल चौधरी, विनोद अग्रवाल, अशोक पाण्डेय, रुपेश पाण्डेय, विनोद अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अमर पाल मौर्य, गोविंद शुक्ला, रमापति शास्त्री, सुनीता बंसल आदि कई नेता शामिल थे।

जीएसटी समेत छह विधेयक पेश, अनुपूरक बजट पर चर्चा आज

अफरातफरी, भाजपा दफ्तर में भी आंसू गैस

पुलिस के बल प्रयोग के बाद अफरातफरी मच गयी। भाजपा दफ्तर में आंसू गैस और मिर्ची बम का असर हो गया। दफ्तर के कमरों में धुआं-धुआं था। बुरी तरह से घायल जौनपुर से आयीं डॉ. रंजना सिंह और श्रावस्ती से आये दिवाकर शुक्ला को कार्यकर्ता उठाकर दफ्तर के अंदर ले आये। लखनऊ के मान सिंह, फैजाबाद के परमानंद मिश्र और औरैया के इन्द्रपाल सिंह समेत कई कार्यकर्ता लहुलुहान थे। पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान और कार्यसमिति सदस्य मार्कण्डेय राय समेत कई लोग घायल कार्यकर्ताओं की तीमारदारी में लगे थे। सबसे बड़ी चुनौती घायलों को अस्पताल पहुंचाने की थी। पुलिस ने बाहर सबको घेर रखा था और अंदर घायल तड़प रहे थे।

जनता के दिलो से बर्खास्त सपा सरकार : केशव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी तक हम सरकार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे लेकिन अब बर्बर सरकार की बर्खास्तगी की मांग करेंगे। केशव ने कहा कि वैसे इस प्रदेश की जनता ने सरकार को अपने दिलों से बर्खास्त कर दिया है। लाठी चार्ज की घोर निंदा करते हुए केशव ने कहा कि बर्बर सरकार के अंत का यह समय है। केशव ने कार्यकर्ताओं के धैर्य की सराहना की और कहा कि पुलिस की बर्बरता के बावजूद कार्यकर्ताओं ने धैर्य नहीं खोया।

आइजी ने किया लाठी चार्ज से इन्कार

पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था हरीराम शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पहली बैरिकेटिंग तोड़कर दूसरी तोडऩे के लिए आगे बढ़े तो वाटर कैनन से पानी का छिड़काव किया गया। उन्होंने लाठी चार्ज से इन्कार कर दिया। माना कि आंसू गैस का प्रयोग किया गया क्योंकि प्रदर्शनकारी उग्र हो गये थे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के पथराव में सीओ अशोक वर्मा और दिनेश पुरी के साथ दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हुए। शर्मा के मुताबिक बलरामपुर अस्पताल में 14 और श्यामाप्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में 171 घायल भाजपा कार्यकर्ता भर्ती हैं।

यूपी विधानसभा में मार्शल कार्रवाई कराने से भड़का विपक्ष

घायलों की पूछी कुशल क्षेम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सिविल अस्पताल जाकर घायल कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम पूछी और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने चिकित्सकों से भी घायलों के इलाज के संदर्भ में बातचीत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.