दिल्ली में बार डांसर से कार में दरिंदगी, 4 युवकों ने रातभर किया गैंगरेप
दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दरिंदों ने बार डांसर से पूरी रात गैंगरेप किया फिर उसने मरने के लिए फेंक दिया।
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। इस बार दक्षिण दिल्ली में बार डांसर के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि दरिंदों ने महिला को पूरी रात कार में अपनी हवस का शिकार बनाया।
पीड़ित महिला की मानें तो सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी उसकी पिटाई करते थे। महिला को पिटाई से शरीर पर चोटें आई हैं। हैरानी की बात तो यह है कि पूरी रात दरिंदे दिल्ली की सड़कों पर कार में महिला को हवस का शिकार बनाते रहे वहीं पुलिस की नजर तक नहीं पड़ी। महिला का कहना है कि दरिंदे उसे फतेहपुरबेरी थाना इलाके में जंगल में फेंककर फरार हो गए।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली है और फिलहाल मुनीरका इलाके में रह रही है।
बहन के साथ मिलकर मां कमरे में करती थी गंदा काम... फिर क्या हुआ, पढ़ें खबर
इस तरह हुई घटना
पुलिस के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला वसंत विहार इलाके में स्थित एक क्लब में बार डांसर है। सोमवार व मंगलवार की रात करीब दो बजे जब वह प्रिया सिनेमा कॉम्पलेक्स, वसंत विहार से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान उसे चार युवक मिले। उन्होंने उसे कार में जबरन बिठाया और फिर रात भर अपनी हवस का शिकार बनाया।