Move to Jagran APP

नाबालिग के साथ सेक्‍स करने वाली बेबीसिटर को लड़के के पिता ने बचाया

11 साल के लड़के के साथ सेक्‍स करने वाली महिला बेबीसिटर को जेल की सजा से बख्‍श दिया गया। उसके पिता ने कहा कि उनका लड़का इसे पूर्व संबंध के रूप में देखता है। दरअसल, 21 वर्षीय जेड हाट 'सेक्‍स मैड' युवा की देखभाल करती थीं।

By anand rajEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2015 09:11 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 09:31 PM (IST)
नाबालिग के साथ सेक्‍स करने वाली बेबीसिटर को लड़के के पिता ने बचाया

लंदन। 11 साल के लड़के के साथ सेक्स करने वाली महिला बेबीसिटर को जेल की सजा से बख्श दिया गया। उसके पिता ने कहा कि उनका लड़का इसे पूर्व संबंध के रूप में देखता है। दरअसल, 21 वर्षीय जेड हाट 'सेक्स मैड' युवा की देखभाल करती थीं।

loksabha election banner

एक दिन स्कूल के लड़के के लौटने के बाद जेड ने अपने और लड़के के कपड़े उतारे और उसके साथ सेक्स किया। मगर, महिला के साथ यौन संबंध रखने वाले लड़के के पिता ने अदालत में महिला का पक्ष लेते हुए उसे नासमझ करार दिया।

लड़के के पिता ने कहा कि उसका बेटा सैक्स मैड है। पिछले नवंबर में हुए इस घटनाक्रम के बारे में कोर्ट ने सुनवाई की थी। इसके बाद लड़ने ने स्वीकार किया था कि उसे इस काम में मजा नहीं आया था क्योंकि उसे पता था कि यह गलत है।

जज ने कहा कि विल्टशायर की रहने वाली हैट ने पूरी ईमानदारी के साथ पुलिस का सहयोग किया और वह बताया, जो कुछ हुआ था। पांच साल और सात साल की उम्र में ल्यूकोमिया से बीमार होने पर उसने दो साल अस्पताल में गुजारे। उसकी परवरिश काफी मुश्िकलों में हुई। वह 20 वर्ष की उम्र में उस मानसिक स्तर की नहीं थी।

अदालत ने महिला की दो साल की सजा को निलंबित करत हुए उसे छह महीने जेल की सजा दी है। इसके साथ ही उसे सात साल तक के लिए सेक्स ऑफेंडर के रूप में दर्ज करने के लिए कहा गया है। वह अगले दो वर्षों तक युवा बच्चों की देखरेख बिना किसी निगरानी के नहीं कर पाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.