उत्तर प्रदेश में 25 हजार में नीलाम हुई महिला
स्त्री के सम्मान पर एक और धब्बा। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी महिला की नीलामी हुई हो। घटना मझगवां थाना क्षेत्र के गांव जराखर की है। गांव की दलित बस्ती का युवक श्यामलाल कुछ दिन पहले ओड़िशा से एक महिला को लाया था। उसने भी महिला को वहां खरीदा था। गांव आकर उसने महिला को फिर
हमीरपुर, जागरण संवाददाता। स्त्री के सम्मान पर एक और धब्बा। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी महिला की नीलामी हुई हो। घटना मझगवां थाना क्षेत्र के गांव जराखर की है।
गांव की दलित बस्ती का युवक श्यामलाल कुछ दिन पहले ओड़िशा से एक महिला को लाया था। उसने भी महिला को वहां खरीदा था। गांव आकर उसने महिला को फिर बेचना चाहा तो कई खरीदार आगे आ गए। तब उसने महिला की सार्वजनिक नीलामी का फैसला किया।
गुरुवार को गांव के बरातघर में करीब पचास लोग जमा हुए, जिनके बीच महिला को खड़ा करके बाकायदा उसकी बोली लगी। बोली लगाने तीन लोग खड़े हुए पर दो की उम्र अधिक होने के कारण महिला ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। तीसरे व्यक्ति ने बोली भी अधिक लगाई और 25 हजार रुपये में वह महिला को अपने साथ ले गया।
पुलिस को सूचना देने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी।
पढ़ें: नीलाम हुआ अमजद अली का सरोद
पढ़ें: डायना के अंतिम खत की नीलामी