महाराष्ट्र के नए एटीएस प्रमुख बने अतुलचंद्र कुलकर्णी
गुरूवार को आपीएस ऑफिसर अतुलचंद्र कुलकर्णी ने महाराष्ट्र के नए एटीएस प्रमुख का पदभार संभाल लिया। उन्हें विवेक फंसाल्कर की जगह पर लाया गया है।
मुंबई। आईपीएस ऑफिसर अतुलचंद्र कुलकर्णी गुरुवार को महाराष्ट्र के नए एटीएस प्रमुख का पदभार संभाल लिया। 1990 बैच के आईपीएस ऑफिसर कुलकर्णी संयुक्त आयुक्त(अपराध) के तौर पर करीब एक साल तक अपनी सेवा दे चुके हैं और विवेक फन्साल्कर की जगह उन्हें नियुक्त किया गया है। जबकि, विवेक फंसाल्कर को अपराध निरोधक शाखा(एंटी करप्शन ब्रांच) में तबादला किया गया है।
कुलकर्णी के नेतृत्व में अपराध शाखा ने कई हत्या और डकैती से जुड़े मामलों का पता लगाया था। इसके साथ ही, शहर में अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम भी लगाया था। अपराध शाखा प्रमुख के अलावा कुलकर्णी ने काउंटर टेररिज्म विभाग में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें- आतंकी साजिद के मरने की खबर सिर्फ अफवाह, आइएस की बड़ी साजिश की तैयारी
कुलकर्णी ने अपना करियर नांदेड़ जिले में सहायक एसपी के तौर पर की थी और जलगांव, बुलढाना, नागपुर(नक्सल विरोधी अभियान), भंडारा और संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए कोस्वो में काम किया था। मुंबई में कुलकर्णी डीसीपी(जोन-4) और डीसीपी( सुरक्षा एवं संरक्षण) के तौर पर काम किया। साथ ही, उन्होंने साल 2002-03 के दौरान अरूणाचल प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में खुफिया ब्यूरो(आईबी) में काम किया।