अश्विनी चौबे ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजा मानहानि का नोटिस
भाजपा सांसद व पूर्व स्वास्थ्य स मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस दवा घोटाले में उनका नाम लेने पर भेजा गया है। चौबे रामधनी सिंह को आरोप सिद्ध करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। गौरतलब है कि बिहार के बहुचर्चित दवा घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने अश्ि
पटना। भाजपा सांसद व पूर्व स्वास्थ्य स मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस दवा घोटाले में उनका नाम लेने पर भेजा गया है। चौबे रामधनी सिंह को आरोप सिद्ध करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
गौरतलब है कि बिहार के बहुचर्चित दवा घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने अश्विनी चौबे और नंदकिशोर यादव पर आरोप लगाए थे। इसके बाद अश्विनी चौबे ने कहा था कि अगर उनके खिलाफ सबूत नहीं पेश किए गए तो वह स्वास्थ्य मंत्री पर मानहानि का दावा करेंगे।