Move to Jagran APP

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता बने अश्वनी उपाध्याय

आम आदमी पार्टी (आप) से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए अश्वनी उपाध्याय को बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता बना दिया गया है।

By Sachin kEdited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 06:11 PM (IST)
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता बने अश्वनी उपाध्याय

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए अश्वनी उपाध्याय को बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता बना दिया गया है।

prime article banner

अश्वनी उपाध्याय व उनके साथ भाजपा में शामिल हुए आप के अन्य नेताओं ने मंगलवार को कहा था कि वे लोग इस उम्मीद से अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े थे कि वह महात्मा गांधी के सपनों का देश बनाने में योगदान देंगे, लेकिन उन्हें निराशा मिली है।

इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से मिलना और टेलीफोन उठाना भी बंद कर दिया था। अश्वनी ने कहा कि आप में स्वराज के नाम पर सिर्फ टोपी पहनाई जाती है। हकीकत में वहां कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन से बनी हुई आप का हाल भी अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) व समाजवादी पार्टी (सपा) जैसा हो गया है। इसलिए अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर आप में शामिल हुए युवा व अन्य लोग अब इससे दूर जा रहे हैं।

पढ़ेंः भाजपा दिल्ली में चुनाव को तैयार

सीएम पद के लिए लंबी है दावेदारों की लिस्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.