एक बार फिर वसुंधरा राजे के पक्ष में उतरे प्रदेशाध्यक्ष परनामी
आर्इपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी आैर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को लेकर चल रहे राजनैतिक विवाद के बीच शुक्रवार को एक बार फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने राजे का पक्ष लिया है।उन्होंने कहा है कि ललित मोदी प्रकरण में वसुंधरा राजे ने अपना पक्ष पहले ही रख दिया है।
नई दिल्ली। आर्इपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी आैर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को लेकर चल रहे राजनैतिक विवाद के बीच शुक्रवार को एक बार फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने राजे का पक्ष लिया है।
उन्होंने कहा है कि ललित मोदी प्रकरण में वसुंधरा राजे ने अपना पक्ष पहले ही रख दिया है। और कांग्रेस उनसे बदला लेने के लिए उनका नाम ललित मोदी के साथ जोड़ रही है।
इसके साथ ही परनामी ने ये भी कहा कि जब तक वसुंधरा ने हस्ताक्षर किए थे तब तक प्रवर्तन निदेशालय ने ललित मोदी पर कोई फैसला नहीं किया था और नाहीं वो भगोड़ा घोषित किए गए थे।
वही परनामी ने एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश नेतृत्व पूरी तरह मुख्यमंत्री के साथ है। इसके साथ ही भाजपा इस मामले में लीगल एक्पर्ट्स की राय भी ले रही है।
यह भी पढ़ें- वसुंधरा ने आरोपो को बेबुनियाद बताया, पीएम से हो सकती है मुलाकात
यह भी पढ़ें- पंकजा मुंडे मामले में विपक्ष सबूत दे तो हम जांच के लिए तैयार : फड़नवीस