Move to Jagran APP

आफत में आसाराम! पीड़िता के पिता का हमलावर रंगे हाथ गिरफ्तार

आसाराम के मुख्य सेवादार ने शुक्रवार सुबह नौ बजे जोधपुर होटल में पीड़िता के पिता पर हमले की कोशिश की। इससे पहले कि कोई अनहोनी होती शाहजहांपुर पुलिस के जवानों ने हमलावर को दबोच लिया। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। होटल के नीचे खड़े गुर्गे भाग गए। जोधपुर पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Edited By: Published: Fri, 18 Jul 2014 11:38 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jul 2014 11:38 AM (IST)
आफत में आसाराम! पीड़िता के पिता का हमलावर रंगे हाथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। आसाराम के मुख्य सेवादार ने शुक्रवार सुबह नौ बजे जोधपुर होटल में पीड़िता के पिता पर हमले की कोशिश की। इससे पहले कि कोई अनहोनी होती शाहजहांपुर पुलिस के जवानों ने हमलावर को दबोच लिया। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। होटल के नीचे खड़े गुर्गे भाग गए। जोधपुर पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

पीड़िता के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम 6.40 बजे भी आसाराम का मुख्य सेवादार अर्जुन भाई आधा दर्जन लोगों के साथ होटल में आया था। केस वापस न लेने पर परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी थी। इसके बाद रात दस बजे भी आसाराम के गुर्गे होटल में पहुंचे। उस समय पीड़िता के पिता अपने वकीलों के साथ थे। इस संबंध में जोधपुर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली थी।

शुक्रवार को सुबह नौ बजे तीसरी बार अर्जुन भाई पीड़िता के पिता को सबक सिखाने की नीयत से पहुंच गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि जैसे ही उन्होंने होटल के कमरे का दरवाजा खोला, अर्जुन हमलावर हो गया। उसने कहा कि तुम्हे जान की परवाह है या नहीं, मर जाओगे तो कौन पैरवी करेगा।

परिवार का भी नामोनिशान मिट जाएगा। तेज आवाज सुनकर सामने वाले कमरे में ठहरे शाहजहांपुर पुलिस के सुरक्षा कर्मी मनोज कुमार व शैलेंद्र कनौजिया ने हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद जोधपुर पुलिस आ गई और हमलावर अर्जुन को साथ ले गई।

गौरतलब है कि पीड़िता की मां के दो दिन से कोर्ट में बयान दर्ज हो रहे हैं। आज भी जिरह है। इसके बाद पीड़िता के पिता की गवाही होगी। पीड़िता के मां-बाप जोधपुर के मणाई आश्रम में दुष्कर्म घटना के समय मौजूद थे। इस कारण इनकी गवाही से आसाराम की मुश्किलें बढ़ना तय है।

पढ़ें: आसाराम प्रकरण में जोधपुर में गवाहों के बयान

पढ़ें: आसाराम की उम्मीद टूटी, जमानत अर्जी वापस ली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.