Move to Jagran APP

केजरीवाल से उपराज्यपाल का सवाल, किस आधार पर हटाएं बरखा सिंह को

नई दिल्ली। बरखा सिंह को दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने संबंधी फाइल दिल्ली के उप राज्यपाल ने दिल्ली सरकार को वापस भेज दी है। उपरा'यपाल नजीब जंग ने मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइल पर कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं।

By Edited By: Published: Thu, 30 Jan 2014 08:38 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2014 09:01 PM (IST)
केजरीवाल से उपराज्यपाल का सवाल, किस आधार पर हटाएं बरखा सिंह को

नई दिल्ली। बरखा सिंह को दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने संबंधी फाइल दिल्ली के उप राज्यपाल ने दिल्ली सरकार को वापस भेज दी है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइल पर कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं।

loksabha election banner

उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने फाइल पर तुरंत फैसला करने के बदले सरकार से पूछा है कि महिला आयोग के गठन से संबंधित कानून की किस धारा के तहत बरखा को हटाया जा रहा है। क्या सरकार ने विधि व न्याय विभाग की राय ले ली है? अब सरकार के स्पष्टीकरण के बाद ही आयोग की अध्यक्ष व अन्य सदस्यों को हटाने संबंधी आदेश पर अमल हो पाएगा।

युगांडा की महिलाओं से दु‌र्व्यवहार के मामले में दिल्ली महिला आयोग और भारती के बीच टकराव के बाद सरकार ने आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह और अन्य सदस्यों को हटाने की फाइल बुधवार को उपराज्यपाल नजीब जंग की मंजूरी के लिए भेज दी थी। सरकार ने बरखा की जगह साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा की नियुक्ति का प्रस्ताव किया था।

इस प्रकरण तथा केंद्र सरकार के लोकपाल बिल से नाखुश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्य में एक सशक्त लोकपाल बिल लाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। केजरीवाल का मानना है कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कानूनों से लैस लोकायुक्त का होना आवश्यक है।

आप नेताओं ने नहीं दी विदेशी चंदे की जानकारी

अब लोकायुक्त बिल पर टकराएंगे शिंदे-केजरी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.