जनता के बीच टूटने लगा भाजपा का तिलिस्म: केजरीवाल
राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली हार से आम आदमी पार्टी काफी गदगद है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विज्ञापन का सहारा लेकर सत्ता में आई भाजपा का तिलिस्म टूटने लगा है। केंद्र की सत्ता में काबिज भाजपा के प्रदर्शन से जनता खुश होती तो चुनाव नतीजे उसके पक्ष में होते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उ
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली हार से आम आदमी पार्टी काफी गदगद है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विज्ञापन का सहारा लेकर सत्ता में आई भाजपा का तिलिस्म टूटने लगा है। केंद्र की सत्ता में काबिज भाजपा के प्रदर्शन से जनता खुश होती तो चुनाव नतीजे उसके पक्ष में होते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उम्मीद से विपरीत चुनाव परिणाम आए हैं।
आप नेताओं का कहना है कि आगामी महीने में जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां के चुनाव परिणाम भी चौंकाने वाले होंगे। दिल्ली में अपने 49 दिन के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियां गिनाते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि उस दौरान बिजली के लिए 200 करोड़ की सब्सिडी सरकार ने दी जिसका फायदा लोगों को मिला। सरकार का पैसा जनता के लिए होता है उसे ही सब्सिडी के रूप में दिया। पार्टी विधायकों ने सरकारी खजाने का इस्तेमाल नई गाड़ी खरीदने या अन्य ऐशोआराम के लिए नहीं किया। दिल्ली में दोबारा चुनाव की संभावना देखते हुए आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार की खामियां गिनाकर उनका फायदा लेने में जुट गई है।
इसी क्रम में गत सप्ताह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के मुख्य सतर्कता अधिकारी [सीवीओ] संजीव चतुर्वेदी को हटाने पर पार्टी ने कड़ा एतराज जताया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन द्वारा लिए गए इस फैसले पर उनके इस्तीफे की मांग के साथ-साथ पार्टी नेता व कार्यकर्ता दिल्ली भर में प्रचार कर लोगों को यह बताने में जुट गए हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है।
पढ़ें: आप का आरोप: केजरीवाल पर हमले की योजना बना रही भाजपा
पढ़ें: भाजपा के लिए खतरे की घंटी, हार का सिलसिला बिहार तक पहुंचा