आतंकियों से मुठभेड़ में असम राइफल्स के दो जवान शहीद
रविवार को अरुणांचलप्रदेश के चांगलांग जिले के जयरामपुर के पास असम राइफल्स के दो जवान आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए।
चांगलांग, अरुणाचल प्रदेश(जेएनएन)। असम राइफल्स के दो जवान नागालैंड के नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में रविवार को शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गए हैं। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के जयरामपुर के पास ये एनकाउंटर हुआ। बताया जाता है कि परेश बरुआ ग्रुप ने भी इस हमले में आतंकियों की मदद की है।
दोनों समूहों के बीच भारी गोलीबारी के साथ कई ग्रेनेड भी नष्ट किए गए। विस्फोट में एक फोर्टुनर गाड़ी बुरी तरह से छतीग्रस्त हो गई है। यात्रियों के घायल होने की कोई खबर नहीं है। बाकी की जानकारी जल्द से जल्द सामने आएगी।
पिछले कुछ महीनों में नॉर्थ-ईस्ट के आतंकी गुटों का सिक्युरिटी फोर्सेस पर ये चौथा हमला है। पिछले साल 4 दिसंबर NSCN खापलांग गुट ने असम राइफल्स के जवानों पर हमला किया था। इसमें एक जेसीओ समेत दो जवान शहीद हुए है। इसके पहले 19 नवंबर को NSCN और उल्फा ने असम में जवानों पर हमला किया था। इसमें तीन जवान शहीद हुए थे जबकि चार घायल हुए थे। इसके बाद 26 नवंबर को भी एक हमला हुआ था। इसमें पांच जवान घायल हुए थे।