Move to Jagran APP

कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेस वे पर भिड़े 72 वाहन

देश के उत्तरी भूभाग में घने कोहरे ने कहर बरपा रखा है। कम दृश्यता के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार करीब छह दर्जन गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड

By vivek pandeyEdited By: Published: Wed, 24 Dec 2014 11:51 AM (IST)Updated: Thu, 25 Dec 2014 04:02 AM (IST)
कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेस वे पर भिड़े 72 वाहन

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। देश के उत्तरी भूभाग में घने कोहरे ने कहर बरपा रखा है। कम दृश्यता के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार करीब छह दर्जन वाहन आपस में टकरा गए (देखें तस्वीरें)। दुर्घटना में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के दो अधिकारियों एके दास व आरएम सिन्हा की मौत हो गई जबकि पांच विदेशी सैलानियों समेत दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायलों में बीएचईएल की मैनेजर शोभना भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हादसे के वक्त कुछ पुलिसकर्मी एक ट्रक को रोक कर जांच के नाम पर उगाही कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कई कार, बस समेत छह दर्जन गाडिय़ां एक के बाद एक टकराती चली गईं।

loksabha election banner

70 ट्रेनें प्रभावित

रेल यातायात पर कोहरे का प्रभाव जारी है। करीब 70 ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ा। कई टे्रनें तो दो-दो दिन की देरी से चल रही हैं। उड़ानों पर भी असर पड़ा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत तमाम मैदानी राज्यों में लोग दिन भर ठंड से कांपते नजर आए।

उत्तर प्रदेश में 54 मौत

उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा मुजफ्फरनगर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ लखनऊ दूसरे नंबर सबसे सर्द दर्ज किया गया। पछले चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में 54 लोगों की मौत हो गई है।

पहाड़ों में बुरा हाल

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सर्दी का सितम बरकरार है। उत्तराखंड में ठंड से दो की मौत हो गई। राज्य में अब तक सर्दी से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। हिमाचल प्रदेश में दो दिन पहले पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही, जिससे हिमपात से परेशान हुए लोगों ने थोड़ी राहत ही सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिलगी। जम्मू-कश्मीर में क्रिसमस मनाने आए पर्यटकों को निराशा हाथ लगी। क्रिसमस से पहले कहीं हिमपात नहीं हुआ।

777

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार को कोहरे का कहर टूटा। यहां घने कोहरे में लापरवाही से वाहन चलाने के नतीजतन एक के पीछे एक करीब 35 से ज्यादा वाहन टकरा गए (देखें तस्वीरें)। इसमें कम से कम पांच यात्रियों के मारे जाने की सूचना है जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना सुबह करीब 10 बजे की है।

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंच गई हैं। कुछ देर के लिए रास्ते पर आवागमन भी बाधित हो गया था। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। दुर्घटना के पीछे किसकी लापरवाही थी, इसकी जांच भी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि घने कोहरे और शीतलहर ने आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके साथ्ा ही यातायात पर भी असर हो रहा है। सड़कों पर कोहरे को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों को नजरअंदाज करने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.