Move to Jagran APP

मणिपुर सैन्य हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी [एनआइए] ने आज मणिपुर में हुए सैन्य काफिले पर हमले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। 4 जून को हुए इस हमले में 18 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। चंदेल सैन्य हमले में एनआइए ने यह पहली गिरफ्तारी की है। एनआइए ने खुमलो अबि अना को मणिपुर के

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 08:22 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 08:41 PM (IST)
मणिपुर सैन्य हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी [एनआइए] ने आज मणिपुर में हुए सैन्य काफिले पर हमले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। 4 जून को हुए इस हमले में 18 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।

loksabha election banner

चंदेल सैन्य हमले में एनआइए ने यह पहली गिरफ्तारी की है। एनआइए ने खुमलो अबि अना को मणिपुर के चंदेल जिले से गिरफ्तार है। अना खापलांग गुट का एरिया कमांडर है। एनआइए का आरोप है कि अना सैन्यकर्मियों पर हमले की साजिश में शामिल था। अना हमले से पहले और बाद में हमलावरों से मिला था।

गौरतलब है कि उग्रवादियों ने 4 जून की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब मणिपुर में डोगरा रेजिमेंट के जवानों पर घात लगाकर हमला किया था। डोगरा रेजिमेंट की ये यूनिट इंफाल से लौट रही थी। जैसे ही यूनिट मोलटुक गांव केपास पहुंची वैसे ही घात लगाए उग्रवादियों ने जवानों पर हमला कर दिया। उग्रवादियों ने रॉकेट लॉन्चर्स और बंदूकों से हमला किया था। शहीद जवानों में एक जेसीओ रैंक का अधिकारी, सात अन्य रैंक के अधिकारी, एक सिग्नल कॉन्स्टेबल व एक आर्मी सर्विस कोर ड्राइवर शामिल था। हमले में एक दर्जन जवान भी घायल भी हुए थे।

मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.