Move to Jagran APP

यमुना नदी में उफान, बहाव में फंसे आठ लोगों को सेना ने हेलीकाप्‍टर से निकाला

यमुना नदी में अचानक उफान आ जाने से हरियाणा और दिल्‍ली में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। खिजराबाद क्षेत्र में अाठ लोग नदी की धारा मेे फंस गए। उनको सेना ने हेलीकाप्‍टर से बचा लिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 06:37 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 08:54 PM (IST)
यमुना नदी में उफान, बहाव में फंसे आठ लोगों को सेना ने हेलीकाप्‍टर से निकाला

जेएनएन, खिजराबाद (यमुनानगर)। पहाड़ी क्षेत्रों हुई भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। बहाव खतरे के निशान पर पहुंच गया और एक लाख 54 हजार क्यूसिक पार कर गया। नदी में आए उफान के कारण छछरौली के मांडेवाला गांव के पास रेत का अवैध खनन करते हुए उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति सहित आठ लोग बहाव में घिर गए। उन्हें बचाने के लिए प्रशासन ने सेना के हैलीकॉप्टर की मदद ली। अचानक आई बाढ़ के कारण हथनीकुंड बैराज से निकलने वाली नहरों की जलापूर्ति बंद कर दी गई है। हाईडल प्रोजेक्ट की भी सभी लिंक नहरों को बंद कर दिया गया है।

loksabha election banner

कर रहे थे रेत का अवैध खनन, अचानक नदी में उफान आने से घिर गए

नदी के कैंचमेंट एरिया उत्तराखंड व हिमाचल के पहाड़ों पर हुई बरसात से यमुना नदी मानसून सीजन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। बुधवार सुबह यमुना नदी में 11 बजे 67 हजार 626 क्यूसिक पानी बह रहा था। नदी में आए उफान के कारण दोपहर 12 बजे नदी का जल बहाव 81 हजार 584 पहुंच गया।

उफनती यमुना नदी।

हथनीकुंड बैराज से एक लाख 54 हजार 96 क्यूसिक पानी छोड़ा गया

यमुना की बाढ़ के खतरे के बिंदु पर पहुंचते ही बैराज से नहरों की सप्लाई रोक दी गई। सिंचाई विभाग के हथनीकुंड कार्यालय के मुताबिक दोपहर एक बजे यमुना का जलस्तर एक लाख 33 हजार 126 पर पहुंच गया। दोपहर बाद दो बजे तक यमुना की बाढ़ सीजन के उच्चतम बिंदु एक लाख 54 हजार 96 तक पहुंच गई।

अवैध खनन पड़ा महंगा

मंगलवार को मांडेवाला गांव के पास अवैध खनन माफिया से जुड़े कुछ लोग यमुना नदी के बीच खनन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी में भंयकर बाढ़ आ गई। रामकिशन शर्मा, बृजपाल, शिव कुमार, सोहन लाल की ट्रैक्टर ट्राली बाढ़ के पानी से घिर गई। खनन करने वाली लेवर व ट्रैक्टरों के ड्राईवर आदि ने जैसे तैसे भागकर जान बचाई। वहीं चार टैक्टर ट्रॉलियां पानी में बह गईं।

बाढ़ में फंसे लाेगों को निकालता सेना का हेलीकाप्टर।

बल्लेवाला निवासी निर्दोष व कोहली वाला के सोहन लाल सहित आठ लोगों ने बाढ़ के कारण एक टापू पर शरण ली। जिन्हें तीन घंटे के बाद उप्र के सरसावा से मंगवाए सेना के हैलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हाईडल में बिजली उत्पादन बंद
यमुना नदी में आए डेढ़ लाख क्यूसिक पानी के कारण हाईडल लिंक चैनल की जलापूर्ति रोक दी गई है। यमुनाजल पर आधारित 64.4 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता के ताजेवाला, नैनावाली, भूड़कलां व बेगमपुर के पावर हाउस में बिजली उत्पादन बंद हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.