मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स ने IED ब्लास्ट में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया
बयान में यह भी कहा गया है कि ये लोग वित्तीय रुप से कमजोर और बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाते थे।
इंफाल (प्रेट्र)। असम राइफल्स (एआर) और मणिपुर पुलिस ने चंदेल में आईइडी ब्लास्ट में शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस धमाके में असम राइफल्स के दो पुलिकर्मी मारे गए थे। असम राइफल्स ने आज अपना एक बयान जारी कर जानकारी दी कि गिरफ्तार दोनों आरोपी आतंकी समूह पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) के सदस्य हैं और इन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
उन्होंने बताया कि आतंकी कार्रवाई में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया था उसे भी जब्त कर लिया गया है। बयान में यह भी कहा गया है कि ये लोग वित्तीय रुप से कमजोर और बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाते थे। ये उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन देकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते थे।
यह भी पढ़ें : मणिपुर में 4 असम रेजीमेंट पर हमला, एक आतंकी ढेर, दो जवान शहीद