30 जुलाई को रामेश्वरम में होगा पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम का अंतिम संस्कार
दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का अंतिम संस्कार गुरुवार 30 जुलाई को उनके गृह नगर रामेश्वरम में सुबह 11 बजे किया जाएगा।
नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का अंतिम संस्कार गुरुवार 30 जुलाई को उनके गृह नगर रामेश्वरम में सुबह 11 बजे किया जाएगा। इससे पहले दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से गुहावटी से दिल्ली लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए डॉ कलाम के सरकारी आवास पर रखा गया है, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।
उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, सपा प्रमुख मुलायम सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन भी शामिल थे। उनकी शवयात्रा के दौरान भी सड़क के दोनों ओर खड़े बच्चों ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी।
इससे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर आज भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इसके बाद उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और फिर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी, तीनों सेनाओं के प्रमुख, पूर्व वायु सेना प्रमुख अर्जन सिंह, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर भी शामिल थे।
तस्वीरों में देखें कलाम का वो आखिरी दिन
संसद में हो रहे गतिरोध से दुखी थे एपीजे अब्दुल कलाम
मालूम हो, मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात वैज्ञानिक अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) का सोमवार को शिलांग में 83 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वहं वहां पर आइआइएम-शिलांग में लेक्चर देने आए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल उनके पेतिृक नगर रामेश्वरम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलाम को महान वैज्ञानिक बताते हुए ट्वीट किया है कि उनके जहन में राष्ट्रपति कलाम की कई यादें समाई हुई हैं। उन्होंने लिखा है कि उन्हें कई बार उनसे मिलने का सौभाग्य मिला और हर बार उनकी बातों से वह प्रेरित हुए। उन्हें हमेशा से ही बच्चों से मिलना अच्छा लगता था, अंतिम समय तक उनका यह लगाव सभी को दिखाई दिया।
निधन से पहले कलाम ने दी थी एक पुलिसकर्मी को शाबाशी
पढ़ें: नहीं रहे भारत के मिसाइल मैन
देखें तस्वीरें- लखनऊ में बच्चों के बीच डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
Pics: तस्वीरों की जुबानी मिसाइल मैन की कहानी
Pics : तस्वीरों में देखें- बिहार से जुड़ीं डॉ.कलाम की स्मृतियां