'नारायण सांई की देश-विदेश में हैं अवैध संतानें'
यौन उत्पीडऩ के आरोपी आसाराम और बेटे नारायण सांई की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जानकी नामक एक महिला ने शनिवार को खजराना थाने पहुंचकर नारायण को पति व आसाराम को ससुर बताया। उसने दोनों के खिलाफमानसिक व शारीरिक प्रताडऩा देने की शिकायत भी की। उसने यह भी कहा कि
इंदौर : यौन उत्पीडऩ के आरोपी आसाराम और बेटे नारायण सांई की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जानकी नामक एक महिला ने शनिवार को खजराना थाने पहुंचकर नारायण को पति व आसाराम को ससुर बताया। उसने दोनों के खिलाफमानसिक व शारीरिक प्रताडऩा देने की शिकायत भी की। उसने यह भी कहा कि पति व ससुर मेरे माता-पिता की संपत्ति हड़प गए।
उसने कहा कि मैं पत्नी का हक पाने के लिए दर-दर भटक रही हूं। महिला ने कहा कि नारायण सांई के कई महिलाओं से संबंध थे। उसकी दो अवैध संतान भी हैं। आश्रम में भक्ति की जगह यौन शोषण होता था। पुलिस इस आवेदन पर जांच कर रही है।
शनिवार दोपहर एक बजे जानकी हरपलानी वकील रोहित यादव के साथ थाने पहुंची। शिकायती आवेदन में उल्लेख है कि 22 मई 1997 को जानकी व नारायण का विवाह हुआ था। ससुर व पति ने माता-पिता का इंद्रपुरी, भोपाल स्थित मकान बेच दिया और उसके रुपये गुरुकुल में लगा दिए। आश्रम के लिए एक बस खरीदी, जिसकी मासिक किश्त 25,580 रुपये पिता देवराज कृृष्णानी मौत से पहले तक चुकाते रहे।
देश-विदेश में हैं अवैध संतान
जानकी का आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद भी नारायण ने कई महिलाओं व साधिकाओं से शारीरिक संबंध बनाए। कनाडा, लंदन और अजमेर में महिलाओं से नाजायज ताल्लुकात रहे। दो महिलाओं में से नारायण सांई का एक बेटा व दूसरी बेटी है।