अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से एक और जत्था रवाना
तीर्थयात्रियों का 30वां जत्था दक्षिण कश्मीर के हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जम्मू से रवाना हो गया। पुलिस के मुताबिक 3
जम्मू। तीर्थयात्रियों का 30वां जत्था दक्षिण कश्मीर के हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जम्मू से रवाना हो गया।
पुलिस के मुताबिक 391 पुरुषों, 179 महिलाओं और 11 बच्चों समेत कुल 628 तीर्थयात्री जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार सुबह चार बजकर पांच मिनट पर 18 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। यह काफिला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुद को पार कर चुका है और शनिवार शाम तक बालटाल और पहलगाम स्थित आधार शिविरों तक पहुंच जाएगा।
आज इस जत्थे के रवाना होने के साथ, अब तक कुल 50,656 तीर्थयात्री जम्मू स्थित आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुके हैं।
पढ़ें : अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा
पढ़ें : बालटाल में स्थिति काबू में, अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू