Move to Jagran APP

शनि शिंगणापुर मंदिर मामले के लिए अहमदनगर के कलेक्टर ने बुलाई बैठक

महाराष्ट्र के अहमदनगर के कलेक्टर अनिल कावडे ने शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं की पूजा को लेकर मुद्दे पर बातचीत के लिए आज सभी पक्षों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मंदिर ट्रस्ट और भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ती देसाई शामिल होंगे।

By kishor joshiEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 11:50 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 08:53 AM (IST)
शनि शिंगणापुर मंदिर मामले के लिए अहमदनगर के कलेक्टर ने बुलाई बैठक

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर के कलेक्टर अनिल कावडे ने शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं की पूजा को लेकर मुद्दे पर बातचीत के लिए आज सभी पक्षों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मंदिर ट्रस्ट और भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ती देसाई शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अहमदनगर के कलेक्टर ने बैठक बुलाई है। बैठक 1 बजे होगी। गौरतलब है कि शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर काफी समय से चल रहा विवाद कल तब समाप्त हो गया था जब मंदिर ट्रस्ट ने फैसला किया कि अब महिलाएं भी मंदिर में पूजा कर सकती हैं।

loksabha election banner

पढें- शनि शिंगणापुर मंदिर विवाद सुलझा, अब महिलाएं भी कर सकेंगी पूजा

रणरागिनी ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने शुक्रवार को बताया, 'हमे अहमदनगर जिला कलेक्ट्रेट से पत्र मिला है। इसमे बातचीत के लिए छह फरवरी को उपस्थित होने को कहा गया है।' मंदिर के ट्रस्टी दयाराम ने बताया, 'हमे भी वार्ता के लिए बुलाया गया है।'

उल्लेखनीय है कि शनि शिंगणापुर मंदिर मे महिलाओ के प्रवेश पर पाबंदी हटाने की मांग पर महिला संगठन भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड ने हाल ही मे प्रदर्शन किया था। संगठन की प्रमुख इस मुद्दे को मुख्यमंत्री देवेद्र फड़नवीस तक लेकर गई और सहयोग की मांग की थी। 26 जनवरी को देसाई की अगुआई मे करीब चार सौ महिलाओ ने मंदिर के चबूतरा पर जाने का प्रयास किया था। पुलिस ने उन्हे मंदिर से करीब 70 किमी पहले सुपा गांव मे रोक दिया था।

पढें- शनि शिंगणापुर विवाद हाईकोर्ट तक पहुंचा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.