Move to Jagran APP

अंडमान जाने वाली जहाज लौटी, यात्री सुरक्षित

दो दिन से समुद्र में फंसी अंडमान जाने वाली जहाज एमवी हर्षवर्धन आज सही सलामत वापस लौट आयी है।

By Monika minalEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 11:54 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 12:02 PM (IST)
अंडमान जाने वाली जहाज लौटी, यात्री सुरक्षित

विजाग (एएनआई)। अंडमान रवाना हुए जहाज ‘एमवी हर्षवर्धन’ में आयी तकनीकी खराबी के ठीक हो जाने के बाद गुरुवार को यह सुरक्षित वापस लौट आया है। 500 यात्रियों वाला यह जहाज मशीनी खराबी की वजह से मुश्किल में फंस गया था।

loksabha election banner

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद 1:35 मिनट पर एमवी हर्षवर्धन 506 यात्रियों और चालक दल के 50 सदस्यों के साथ अंडमान रवाना हुआ था। छह घंटे के बाद तकनीकी खराबी आ जाने से यह जहाज रुक गया और तभी से समुद्र में फंसा हुआ था। समुद्र में जहाज के फंसने के बाद यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल था।

विशाखापत्तनम जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, 'चार में से एक जेनरेटर काम नहीं कर रहा था। जेनरेटर के काम नहीं करने से ही जहाज रुक गया।‘ भारतीय जहाजरानी निगम ने उम्मीद जतायी थी कि जहाज शीघ्र ही अपनी आगे की यात्रा शुरू कर देगा। विशाखापत्तनम से अंडमान तक जहाज से सफर में करीब 70 घंटे लगते हैं।

अंडमान और निकोबार के नागरिकों के लिए एयरफोर्स ने शुरू की उड़ान

दिल्ली के पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना होगा अंडमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.