आनंद शर्मा ने भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि हमारी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह की यात्रा के बारे में नहीं पूछती है तो भाजपा को भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा के बारे में नहीं पूछना चाहिए। उनके मुताबिक,
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि हमारी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के विदेश दौरे पर सवाल नहीं उठाती है तो भाजपा को भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। उनके मुताबिक, पीएम मोदी ने अब तक कई देशों की यात्राएं की हैं। वह भव्य समारोह के प्रबंधक हैं। मोदी खुद के प्रचार पर खूब खर्च कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कहना कि बिहार चुनाव नजदीक आते देख राहुल गांधी विदेश दौरे पर चले गए हैं। ऐसा नहीं हैं। चुनावों में हार-जीत तो लगी रहती है। कांग्रेस अब भी देश में दूसरे नंबर की पार्टी है। राहुल गांधी बिहार चुनाव का चेहरा नहीं हैं। बिहार में नीतीश कुमार, लालू यादव और सोनिया गांधी की अगुवाई में चुनाव लड़ा जा रहा है, जबकि भाजपा के पास सिर्फ एकमात्र चेहरा पीएम मोदी हैं।
उन्होंने कहा कि नेपाल संकट से निपटने के लिए सरकार के पास कूटनीति की कमी है। उनके मुताबिक, भाजपा नकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है। भाजपा नेता बेवजह कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
पढ़ेंः मां को लेकर भावुक होने पर कांग्रेस ने मोदी पर उठाए सवाल