Move to Jagran APP

दिल्ली से अमेरिका तक 10 साल किया पीछा, 19 साल की जेल

भारतीय मूल के 32 वर्षीय जितेन्द्र सिंह को नई दिल्ली से अमेरिका के टेक्सास तक करीब दस सालों तक पीछा करने के जुर्म में अमेरिकी अदालत ने 19 साल की कैद की सजा मुकर्रर की है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 06:43 AM (IST)
दिल्ली से अमेरिका तक 10 साल किया पीछा, 19 साल की जेल

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी अदालत ने करीब 10 साल तक एक महिला का पीछा करने वाले भारतीय मूल के सिरफिरे आशिक को 19 साल जेल की सजा सुनाई है। दिल्ली से टेक्सास तक महिला का पीछा करने वाले 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह पर अदालत ने चार हजार डॉलर (करीब ढाई लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया है। पीडि़ता की पहचान उजगार नहीं की गई है।

loksabha election banner

कॉलिन काउंटी के जिला अटॉर्नी ग्रेग विलिस ने बुधवार को सिंह को सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि महिला से सिंह की पहली मुलाकात दिल्ली में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान हुई थी। वे दोनों सिर्फ सहपाठी थे। इसके बावजूद 2006 में सिंह ने शादी का प्रस्ताव रखा। पीडि़ता ने इसे ठुकरा दिया। इससे सिंह भड़क गया और उसने महिला का घर तक पीछा करना शुरू किया। महिला के ग्रेजुएट होने तक उसकी यह हरकत जारी रही। इस दौरान वह उसे धमकी भी देता रहा।

न्यूयॉर्क भी पहुंच गया
2007 में महिला पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क के एक यूनिवर्सिटी चली गई। लेकिन, इससे सिंह की सनक खत्म नहीं हुई। वह भारत में महिला के पिता को प्रताडि़त करने लगा। उसे सजा भी सुनाई गई थी, लेकिन महिला से दूर रहने का समझौता करने के बाद उसे राहत दे दी गई। इसके बाद वह न्यूयॉर्क चला गया। यहां उसने उसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने की कोशिश की जहां पीडि़ता पढ़ती थी। उसे प्रवेश नहीं दिया गया और विश्वविद्यालय ने परिसर से दूर रहने का आदेश भी दिया। जब महिला इंटर्नशिप के लिए कैलिफोर्निया गई तो उसने उसके आवास का पता लगाया और अपनी हरकतें जारी रखी। महिला के न्यूयॉर्क लौटने पर सिंह भी उसके पीछे आ गया।

ये भी पढ़ें- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को है इस बात का मलाल

ताला तोड़ घर में घुसा
2011 में महिला एक सूचना प्रोद्यौगिकी कंपनी में काम करने के लिए टेक्सास के प्लेनो शहर चली गई। अगले तीन साल तक सिंह टेलीफोन और अन्य माध्यमों से उसे परेशान करता रहा। 2014 में उसने महिला के नाम से फर्जी क्रेडिट मॉनीटरिंग सर्विस अकाउंट बनाकर प्लेनो के उसके घर का पता लगाया। वह प्लेनो पहुंचा। एक दिन एक दिन जब महिला घर पर नहीं थी तो वह ताला बनाने वाले एक व्यक्ति को अपने साथ लाया। उसकी मदद से ताला खुलवाकर वह महिला के घर में घुसा। उसने महिला का पासपोर्ट, सामाजिक सुरक्षा कार्ड और अन्य दस्तावेजों के साथ कई जेवर चुरा लिए। इसी दौरान एक पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर दिया। जिसने महिला के अपार्टमेंट के पार्किंग से उसे गिरफ्तार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.