Move to Jagran APP

बाढ़ ने जानवरों को भी नहीं बख्‍शा, जंगली हाथी घुसा शहर में

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान 'कोमेन' के कारण भारी बारिश और बाढ़ ने जानवरों का भी जीना मुश्किल कर दिया है। कई जंगली जानवरों ने जान बचाने के लिए जंगल छोड़कर मानव बस्तियों का रुख कर लिया है।

By Sanjay BhardwajEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 11:04 AM (IST)
बाढ़ ने जानवरों को भी नहीं बख्‍शा, जंगली हाथी घुसा शहर में

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान 'कोमेन' के कारण भारी बारिश और बाढ़ ने जानवरों का भी जीना मुश्किल कर दिया है। कई जंगली जानवरों ने जान बचाने के लिए जंगल छोड़कर मानव बस्तियों का रुख कर लिया है।

loksabha election banner

बाढ़ के कारण एक जंगली हाथी दुर्गापुर के रिहायशी बस्ती में घुस आया। यहां इसने खूब उत्पात मचाया। बाद में वन विभाग के कर्मचारी इसे जंगल की ओर ले जाने में कामयाब रहे। कर्मचारियों ने बताया कि हाथी बाढ़ के कारण संभवत: अपने झुंड से भटककर शहर की ओर आ गया। उन्होंने कहा कि हाथी को काबू कर जंगल ले जाकर छोड़ दिया गया है।

मालूम हो कि राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 14 जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं। बाढ़ से अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

पढ़ें : पश्चिम बंगाल में बाढ़ से 50 की मौत, लाखों बेघर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.