अमित शाह ने जनता परिवार के विलय को बताया 'अनैतिक'
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनता परिवार के विलय की कोशिश को "अनैतिक" करार देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी इससे परेशान नहीं है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में लोग इस गठबंधन को नकार देंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार दोनों
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनता परिवार के विलय की कोशिश को "अनैतिक" करार देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी इससे परेशान नहीं है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में लोग इस गठबंधन को नकार देंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार दोनों ने कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन कर 17 साल तक लालू प्रसाद के खिलाफ लड़े, अब वे सभी हाथ मिला रहे हैं। इसलिए यह "अपवित्र" और "अनैतिक" है।शाह पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को अपनी पहली बिहार यात्रा पर आए हैं। उन्होंने कहा कि जनता परिवार में से जनता बाहर आ गई है, सिर्फ परिवार बाकी बचा है। मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के जदयू से निकाले जाने की आशंका के बाद भाजपा में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब यह स्थिति आएगी तो देखा जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि पार्टी 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 185 से ज्यादा सीट जीतकर अपने दम पर सरकार बनाएगी। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड यह तय करेगा कि किसी को बतौर मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किया जाए या नहीं, और अगर किया जाए तो किसे?