20 अगस्त को गोवा जाएंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 20 अगस्त को गोवा जाएंगे। यहां वो पार्टी के नेताओं को संबोधित करेंगे।
By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2016 02:24 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 02:28 PM (IST)
पणजी, (पीटीआई)। आगामी गोवा विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 20 अगस्त के गोवा जाएंगे। शाह यहां मंत्रियों, विधायकों और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने बताया "अमित शाह 20 अगस्त को गोवा आएंगे। वो यहां एक दिन के लिए रुकेंगे और अगली सुबह वो यहां से रवाना हो जाएंगे। शाह यहां 9 हजार बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।"
तेंदुलकर ने बताया कि अमित शाह मंत्रियों और विधायकों के साथ एक बैठक भी करेंगे। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें