2जी पर बोले शाह, 'करप्शन रोकना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी'
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज सूरत में रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा और यूपीए सरकार में हुए करप्शन के लिए मनमोहन सिंह को जिम्मेदार ठहराया। अमित शाह, मोदी सरकार की वर्षगांठ पर आयोजित जश्न के दूसरे दिन एक रैली को संबोधित करने
सूरत। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज सूरत में रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा और यूपीए सरकार में हुए करप्शन के लिए मनमोहन सिंह को जिम्मेदार ठहराया। अमित शाह, मोदी सरकार की वर्षगांठ पर आयोजित जश्न के दूसरे दिन एक रैली को संबोधित करने सूरत पहुंचे थे।
मनमोहन सिंह और ट्राई के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बैजल मामले पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि जहां तक मनमोहन सिंह जी और बैजल जी के बीच का मामला है, उसमे मैं पड़ना नहीं चाहता। मगर मैं नहीं मानता हूं कि प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है खुद करप्शन ना करना और दूसरों को भी करप्शन ना करने देना।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में इस देश में 12 लाख करोड़ के घपले हुये थे। इसकी जिम्मेदारी से कांग्रेस कैसे भाग सकती है।
उन्होंने कहा कि हमने 229 कोयला खदानों की नीलामी से 2 लाख करोड़ से अधिक देश की राजकोष को जोड़ दिया है। इससे यह पता चलता है कि पहले इसमें जबरदस्त नुकसान हुआ था। नुकसान हुआ था, भारी नुकसान हुआ था और सीएजी की गिनती से ज्यादा नुकसान हुआ था।
यह भी पढ़ें - 2जी पर मनमोहन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'किसी को फायदा नहीं पहुंचाया'
यह भी पढ़ें - '2जी में साथ न देने पर मनमोहन ने दी थी अंजाम भुगतने की धमकी'