Move to Jagran APP

असम में अमित शाह की रैली, कहा-राज्य के पतन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

असम में चुनावी बिगुल बजने के बाद सभी दलों के नेताओं ने विरोधी दलों पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसागर जिले में रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 25 Mar 2016 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 25 Mar 2016 10:22 PM (IST)
असम में अमित शाह की रैली, कहा-राज्य के पतन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

शिवसागर। असम में चुनावी बिगुल बजने के बाद सभी दलों के नेताओं ने विरोधी दलों पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसागर जिले में रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

loksabha election banner

रैली के दौरान उन्होंने असम के विकास के मुद्दे पर गोगोई सरकार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि 10 साल तक असम से ही प्रधानमंत्री रहने के वाबजूद असम विकास के दौर में पिछड़ता चला गया। उन्होंने कहा कि अपने 15 साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने सिर्फ वीरों की भूमि में बांग्लादेशी घुसपैठियों को घुसाने का काम किया है |

अमित शाह ने कहा कि आज़ादी के बाद असम समृद्ध राज्यों में चौथे नंबर पर था और आज नीचे से चौथे नंबर पर है| 42% लोगो को पीने का पानी नहीं मिलता, जबकि 36% घरों में बिजली नहीं है।

उन्होंने कहा कि असम के पतन के लिए सिर्फ कांग्रेस ही जिम्मेदार है, भ्रष्टाचार यहाँ व्यापक रूप में है और आज भी 1 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी में जी रहे हैं |

गौरतलब है कि असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं और भाजपा 91 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने 24 सीटें असम गण परिषद को दी हैं जबकि बाकी सीटें बोडो पीपुल्स फ्रंट और दो अन्य छोटी पार्टियों को दी गई हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को असम में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

दो चरणों में मतदान

असम में चार और 11 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है। असम के अलावा पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भी मतदान होना है।

असम विधानसभा चुनावः भाजपा ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

भाजपा ने असम में भारत-बांग्लादेश सीमा सील करने का किया वादा

असम विधानसभा चुनाव के लिए घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने शुक्रवार को जारी अपने विजन डॉक्यूमेंट में भारत-बांग्लादेश सीमा सील करने का वादा किया है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री तरुण गोगोई पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कहा, 'कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा देते हुए राज्य की जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास किया है। कांग्रेस कई दशकों से ऐसा कर रही है।' भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट में सत्ता में आने पर असम में भारत-बांग्लादेश सीमा सील करने के लिए केंद्र सरकार के साथ नजदीकी रूप से काम करने का वादा किया गया है। इसमें घुसपैठियों को नौकरी देने वाले उद्योगों तथा अन्य एजेंसियों से कड़ाई से निपटने के लिए कानून बनाने की बात भी कही गई है। केंद्र की राजग सरकार द्वारा राज्य के फंड में कटौती के कांग्रेस के आरोप का हवाला देते हुए जेटली ने कहा कि असम को 2011-2015 की तुलना में 2016-2020 में 148 फीसद अधिक फंड मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.