Move to Jagran APP

मोदी की संगठन क्षमता के कारण गुजरात में मजबूत है भाजपा : शाह

अमित शाह रविवार को मुंबई के यशवंतराव चह्वाण सभागार में पुस्तक 'हमारे नरेंद्र भाई' के लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे।

By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 27 Aug 2017 10:10 PM (IST)Updated: Sun, 27 Aug 2017 10:10 PM (IST)
मोदी की संगठन क्षमता के कारण गुजरात में मजबूत है भाजपा : शाह
मोदी की संगठन क्षमता के कारण गुजरात में मजबूत है भाजपा : शाह

मुंबई, राज्य ब्यूरो। अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक सफलताएं दिला रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बेहतरीन संगठनकर्ता मानते हैं। उनका कहना है कि आज गुजरात में भाजपा की मजबूती वहां संगठन सचिव के रूप में मोदी द्वारा किए गए अथक परिश्रम का परिणाम है।

loksabha election banner

अमित शाह रविवार को मुंबई के यशवंतराव चह्वाण सभागार में पुस्तक 'हमारे नरेंद्र भाई' के लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे। शाह ने कहा कि ज्यादातर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री या देश के प्रधानमंत्री के रूप में जानते हैं। लेकिन इससे पहले वह गुजरात में एक संगठनकर्ता के रूप में सिद्ध कर चुके हैं कि किसी पार्टी के अच्छे संगठन के कारण भी सरकारें बन सकती हैं।

शाह ने बताया कि 1985 में जब नरेंद्र मोदी को पहली बार गुजरात भाजपा का संगठन सचिव बनाया गया तो भाजपा की सिर्फ 11 सीटें थीं। राज्य में सिर्फ 12 फीसद बूथों पर भाजपा का सांगठनिक ढांचा हुआ करता था। लेकिन 1985 से 1990 के बीच अपने अथक परिश्रम से नरेंद्र मोदी ने पार्टी का संगठन राज्य के 90 फीसद बूथों तक पहुंचाया। इससे बिना किसी बड़े आंदोलन या विपरीत माहौल के तत्कालीन कांग्रेस सरकार हार गई। शाह कहते हैं कि इस परिवर्तन के वह साक्षी रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के काम करने की शैली का ही परिणाम है कि आज हम देश से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति समाप्त होती देख रहे हैं। उन्होंने 2022 तक सबको आवास देने, 2019 तक पांच करोड़ महिलाओं को गैस सिलेंडर देने का संकल्प लेकर और करोड़ों लोगों के जन धन खाते खुलवाकर देश की सोच का पैमाना बदलने का काम भी किया है। नरेंद्र मोदी को पुरी दुनिया अब वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार कर चुकी है।

'लालबाग के राजा' का दर्शन किया

अमित शाह ने 'लालबाग के राजा' समेत मुंबई के दो प्रमुख गणेश मंडल का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहब दानवे और अन्य भाजपा नेता भी उनके साथ थे।

यह भी पढ़ें: राज्‍य सभा सदस्‍य के तौर पर शपथ लेने के बाद आडवाणी से मिलने पहुंचे शाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.