Move to Jagran APP

अमित शाह ने किया दलित कार्यकर्ता के घर भोजन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जयपुर में पार्टी के एक दलित बूथ कार्यकर्ता रमेश पचारिया के घर पर भोजन के लिए गए।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 05:58 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 05:58 AM (IST)
अमित शाह ने किया दलित कार्यकर्ता के घर भोजन
अमित शाह ने किया दलित कार्यकर्ता के घर भोजन

नईदुनिया, जयपुर : राजस्थान में अपने तीन दिन के दौरे के अंतिम दिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जयपुर में पार्टी के एक दलित बूथ कार्यकर्ता रमेश पचारिया के घर पर दोपहर भोजन के लिए गए। जयपुर की सुशीलपुरा कच्ची बस्ती में रहने वाले रमेश की मां बिरधी देवी ने अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कम मिर्च की दाल, भिंडी, बेसन के गट्टे, आलू, दही, चपाती, चावल और हलवे का भोजन कराया। भाजपा की जयपुर शहर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शहर की सभी कच्ची बस्तियों में कुछ परिवारों को चिन्हित किया था। यह बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार हैं। इन परिवारों में से सुरक्षा कारणों को देखते हुए शनिवार शाम रमेश के परिवार का चयन किया गया और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया। रमेश पचारिया पिछले दो-ढाई वर्ष से पार्टी में सक्रिय हैं।

loksabha election banner

 दोपहर करीब सवा बजे अमित शाह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, अनिल जैन और प्रदेश प्रभारी वी. सतीश रमेश के घर पहुंचे। परिवार की महिलाओं ने फूल देकर अतिथियों का स्वागत किया। अमित शाह ने परिजनों से बातचीत की और इसके बाद जमीन पर बैठा कर पत्तल-दोने में सभी को भोजन परोसा गया। भोजन के बाद अमित शाह कुछ देर बस्ती की गलियों में घूमे और लोगों का अभिवादन भी किया। बाद में रमेश की मां बिरधी देवी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सभी ने भोजन काफी पसंद किया। भोजन करने के बाद अमित शाह व वसुंधरा राजे ने रमेश के परिजनों संग फोटो भी खिंचवाए। बिरधी देवी ने बताया कि अमित शाह ने भेंट स्वरूप 500-500 के दो नोट थाली में रखे और मैंने उन्हें टीका लगाया

  दिल्ली लौटे शाह 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे के बाद रविवार शाम को दिल्ली लौट गए। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से एकांत में बातचीत की। इसके बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री वी. सतीश और महामंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और केंद्रीय मंत्री राज्यव‌र्द्धन सिंह के साथ सामूहिक चर्चा की।

यह भी पढें: Exclusive: अटल बिहारी वाजपेयी के कारण भारत में जय जवान और जय विज्ञान जैसे नारे गूंजे - जॉन

यह भी पढें: भाजपा ने की कृष्णा शाही हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.