अमित शाह पहुंचे दून, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देहरादून पहुंच गए हैं। बतौर भाजपा अध्यक्ष वह पहली बार देहरादून आए। देहरादून स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग के प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।
देहरादून। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देहरादून पहुंच गए हैं। बतौर भाजपा अध्यक्ष वह पहली बार देहरादून आए। देहरादून स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग के प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। रास्ते में उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे भी दिखाए।
दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां से वह देहरादून कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे और उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया। इसके बाद वह घंटाघर पहुंचे तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए प्रदर्शन भी किया।
केंद्र पर उत्तराखंड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने अमित शाह के विरोध का निर्णय किया था। हालांकि मुख्यमंत्री हरीश रावत के कहने पर कार्यकर्ताओं ने निर्णय वापस ले लिया था। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए।
अमित शाह ने हाथी बड़कला स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग के प्रेक्षागृह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को उन्होंने संबोधित करना है। बैठक में 378 पार्टी कार्यकर्ताओं को ही भाग लेने की अनुमति दी गई है। साथ ही प्रेस को बैठक से पहले फोटो सेशन के अवाला बैठक में जाने की अनुमति नहीं है।
पढ़ेंः कौड़ियो के भाव कारपोरेट घरानों को नहीं दी जाएगी किसानों की जमीन: शाह