लड़के के यौन शोषण के अारोप में अमेरिकी पर्यटक गिरफ्तार
अमेरिका के एक पर्यटक को पांच सितारा होटल के अपने कमरे में 14 साल के लड़के के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। होटल के महाप्रबंधक की शिकायत के बाद पुलिस ने 51 साल के अमेरिकी पर्यटक लेस्ली ए पॉवेल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। अमेरिका के एक पर्यटक को पांच सितारा होटल के अपने कमरे में 14 साल के लड़के के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। होटल के महाप्रबंधक की शिकायत के बाद पुलिस ने 51 साल के अमेरिकी पर्यटक लेस्ली ए पॉवेल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पीडि़त के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कराई गई है। पीडि़त और आरोपी के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी।
पुलिस जांच के तहत होटल के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। पॉवेल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसे सोमवार को फिर से बारासात की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
पढ़ेंः हैकरों ने यौन शोषण के खिलाफ मुकदमा लड़ रही महिला का अकाउंट हैक किया