Move to Jagran APP

अमरनाथ यात्रा संपन्न, करीब चार लाख लोगों ने किया दर्शन

बाबा बर्फानी की 44 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा रविवार को समाप्त हो गई। इस वर्ष करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा, महंत दीपेंद्र गिरी और साधुओं के समूह ने आज सुबह छड़ी मुबारक यात्रा कर भगवान शिव के दर्शन किए। 2

By Edited By: Published: Sun, 10 Aug 2014 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 10 Aug 2014 02:57 PM (IST)
अमरनाथ यात्रा संपन्न, करीब चार लाख लोगों ने किया दर्शन

श्रीनगर। बाबा बर्फानी की 44 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा रविवार को समाप्त हो गई। इस वर्ष करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा, महंत दीपेंद्र गिरी और साधुओं के समूह ने आज सुबह छड़ी मुबारक यात्रा कर भगवान शिव के दर्शन किए।

loksabha election banner

28 जून से शुरू अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एक बार बालटाल में टेंट वाले और रसोई वालों के साथ झड़प का मामला सामने आया था। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार 3.70 लाख से अधिक लोगों ने 3880 मीटर ऊंचे गुफा में बने बाबा शिवलिंग के दर्शन किए। पुलिस के अनुसार इस बार यात्रा के दौरान 46 लोगों की मौत हुई। जिसमें कुछ लोगों की मौत का कारण ह्दय रोग था। मरने वालों में 39 तीर्थयात्री, दो साधु, पांच सेवादार [स्वयंसेवक], चार स्वयंसेवक की मौत रसोई समुदाय द्वारा झड़प के दौरान हुई फायरिंग में हुई। 12 अगस्त को पहलगाम में लिद्दर नदी में पूजा और अर्चना के बाद छड़ी मुबारक यात्रा अपने स्थायी निवास के लिए वापस हो जाएगी।

पढ़ें: बाबा से सुख-शांति की कामना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.