कैप्टन ने किया था 'ब्लू स्टार' के कमांडर को सम्मानित : पीर मोहम्मद
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के कमांडर जनरल दयाल को सम्मानित किया था। यह सम्मान जनरल दयाल को उन्होंने 22 अप्रैल 2006 को आरडब्ल्यू मेरियट मुंबई में दिया था। इस संबंध में प्रेस क्लब में इस घटनाक्रम की फ
जालंधर [जासं]। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के कमांडर जनरल दयाल को सम्मानित किया था। यह सम्मान जनरल दयाल को उन्होंने 22 अप्रैल 2006 को आरडब्ल्यू मेरियट मुंबई में दिया था।
इस संबंध में प्रेस क्लब में इस घटनाक्रम की फुटेज जारी करते हुए करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने कहा कि कैप्टन द्वारा ऑपरेशन ब्लू स्टार का विरोध करने का दावा महज एक दिखावा है। फेडरेशन द्वारा जारी किए गए फुटेज में उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा भी दिखाई दे रहे हैं।