अब मथुरा की सीडीओ दुर्गाशक्ति पर अभद्रता का आरोप
मथुरा। आइएएस अभिषेक सिंह द्वारा एक शिक्षक को अपने कार्यालय में बुलाकर अपमानित करने का मामला तो गरमाने के बाद शनिवार को उनकी पत्नीद और सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल ने उनके कार्यालय में आए एक सपा नेता को हड़का दिया। बुरी तरह से अपमानित किया। सपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी वीरभान सिंह के अनुसार वे शनिवार को कुछ ग्रामीणों
मथुरा। आइएएस अभिषेक सिंह द्वारा एक शिक्षक को अपने कार्यालय में बुलाकर अपमानित करने का मामला तो गरमाने के बाद शनिवार को उनकी पत्नीद और सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल ने उनके कार्यालय में आए एक सपा नेता को हड़का दिया। बुरी तरह से अपमानित किया। सपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी वीरभान सिंह के अनुसार वे शनिवार को कुछ ग्रामीणों की जनसमस्याओं को लेकर सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल से पूर्व निर्धारित समय पर उनके कार्यालय पर गए। बारी आने पर सपा नेता ने पार्टी के लैटरपेड पर उक्त ग्रामीणों की जनसमस्याएं लिखकर प्रस्तुत की।
सपा नेता वीरभान सिंह ने बताया कि सीडीओ ने लैटर पेड देखते ही फेंक दिया। कहा कि चले आते हैं नेतागीरी करने। बताते हैं सपा नेता ने भी उसी भाषा में जवाब दिया। कहा कि वो जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके है। अभी भी गांव के प्रधान है। पिछले 15 वषरें से राजनीति में है। आप इस तरह से अभद्र भाषा क्यों बोल रही हैं। इसी पर दोनों में तड़क-भड़क हुई। सपा नेता ने आरोप लगाया कि सीडीओ ने कार्यालय से बाहर निकलने को कह दिया।
इस मामले में सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल ने कहा कि उन्होंने सपा नेता से किसी भी तरह की अभद्रता नहीं की। सपा नेता ने एक टेंडर लिया था, उसी पर उनसे जवाब मांगा जा रहा था। इसी पर उत्तेजित हो गए।
विदित हो कि सीडीओ के पति आइएएस अभिषेक सिंह ने महावन के एसडीएम के दौरान पिछले 8 अक्टूबर को अपने कार्यालय में रात में करीब 9 बजे एक शिक्षक फोरन सिंह को बुलाकर बुरी तरह से अपमानित किया था। उनसे उठक-बैठक लगवाई थी। इस मामले में शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।