Move to Jagran APP

शेक्सपीयर सिर्फ 'ओमकारा' और 'हैदर' ही नहीं...

शेक्सपीयर की असली जन्म तारीख तो नहीं पता है, लेकिन ज्यादातर लोग मानते हैं कि उनका जन्म 23 अप्रैल 1564 के आसपास ही हुआ था।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 11:31 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 08:34 PM (IST)
शेक्सपीयर सिर्फ 'ओमकारा' और 'हैदर' ही नहीं...
शेक्सपीयर सिर्फ 'ओमकारा' और 'हैदर' ही नहीं...

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ब्रिटिश कवि और लेखक विलियम शेक्सपीयर का नाम आते ही हर कोई उनकी लिखी कहानियों, नाटकों और कविताओं के बारे में सोचने लगता है। लेकिन कम ही लोग को पता है कि वे एक अच्छे बिजनेसमैन भी थे। उन्होंने लंदन में उस समय का सबसे बड़ा ओपन एयर एम्फी थिएटर बनाया था, जिसका नाम ग्लोब थिएटर था।

loksabha election banner

शेक्सपीयर की असली जन्म तारीख तो नहीं पता है, लेकिन ज्यादातर लोग मानते हैं कि उनका जन्म 23 अप्रैल 1564 के आसपास ही हुआ था। इसी तरह उनकी मृत्यु को लेकर भी पुख्ता प्रमाण नहीं मिलते और माना जाता है कि उनका निधन अपने जन्मदिन के मौके पर ही 23 अप्रैल 1616 को हुआ था।

हम भारतीय तो शेक्सपीयर को और भी कम जानते हैं। हमारे लिए शेक्सपीयर अंग्रेजी को करीब 3 हजार नए शब्द देने वाला एक शख्स मात्र हैं। इसके अलावा ज्यादातर भारतीय शेक्सपीयर को उनके नाटकों पर आधारित फिल्मों के लिए ही जानते हैं।

शेक्सपीयर सिर्फ 'ओमकारा' और 'हैदर' ही नहीं...

पश्चिमी जगत में शेक्सपीयर को काफी इज्जत की नजर से देखा जाता है। शेक्सपीयर की कहानियों, नाटकों, कविताओं और अंग्रेजी भाषा के लिए उनके योगदान को काफी सराहा जाता है। हम भारतीय लोग शेक्सपीयर को मकबूल, ओमकारा और हैदर जैसी फिल्मों से जानते हैं।

शेक्सपीयर की कृतियों पर बॉलीवुड में बनीं ये फिल्में

कॉमेडी ऑफ एरर्स - भ्रांति बिलास (1963), दो दूनी चार (अंगूर) (1968)

ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम - 10 एमएल लव (2010)

हेमलेट - हैदर (2014)

मैकबेथ - मकबूल (2004)

ओथेलो - ओमकारा (2006)

रोमियो एंड जूलियट - इशक (2013), गोलियों की रासलीला राम-लीला (2014)

यह भी पढ़ें: शेक्सपीयर का गुप्त बेटा होने का दावा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.