राजस्थान में राजीव गांधी सेवा केंद्रों के नाम अटल पर
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गुरुवार को राजस्थान की वसंुधरा राजे सरकार ने जिला मुख्यालयों पर बने जन सुविधा केंद्रों एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर बने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों का नामकरण अटल जी के नाम से कर दिया है। अब ये 9417 केंद्र अटल
जागरण संवाददाता, जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गुरुवार को राजस्थान की वसंुधरा राजे सरकार ने जिला मुख्यालयों पर बने जन सुविधा केंद्रों एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर बने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों का नामकरण अटल जी के नाम से कर दिया है। अब ये 9417 केंद्र अटल सेवा केंद्र के नाम से जाने जाएंगे। इसके विरोध में कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयपुर के गांधी सर्किल पर धरना दिया और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।
इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर 25 दिसंबर को सरकारी विभागों में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। राज्य भाजपा ने सफाई अभियान की शुरुआत की। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्व ख्वाजा साहब की दरगाह में उनकी लंबी उम्र की दुआ भी मांगी गई।