लापता अल्जीरियन विमान क्रैश, 116 सवारों की मौत की आशंका
अल्जीरिया के लापता यात्री विमान के क्रैश होने की पुष्टि हो गई है। इसमें सभी 116 सवारों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। अल्जीरिया के एविएशन अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि विमान के पॉयलट ने मियामी में आए तूफान के बाद रास्ता बदलने का संकेत दिया था। इसी के बाद विमान क्रैश हो गया।
अल्जीरिया। अल्जीरिया के लापता यात्री विमान के क्रैश हो गया है। इसमें सभी 116 सवारों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। अल्जीरिया के एविएशन अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि विमान के पॉयलट ने मियामी में आए तूफान के बाद रास्ता बदलने का संकेत दिया था। इसी के बाद पूर्वी माली के शहर सिटी ऑफ गाओ से 70 किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हो गया। फ्लाइट एएच 5017 में 110 यात्री सवार थे और चालक दल के छह सदस्य थे। विमान के बुर्किना फासो से उड़ान भरने के 50 मिनट बाद ही उससे संपर्क टूट गया था। अकेले फ्रांस के 50 यात्री इसमें सवार थे। इन सबकी सूची फ्रांस सरकार को सौंप दी गई है।
एयरलाइन के हवाले से कहा गया था कि इस यात्री विमान को आखिरी बार ग्रीनिच समयानुसार सुबह एक बजकर 55 मिनट पर देखा गया था। एजेंसियों के अनुसार एयर अल्जेरी ने आपात योजना लागू कर दी है। विमान की तलाश में अन्य देशों से भी मदद मांगी गई थी। विमान राजधानी अल्जियर्स जा रहा था और अपने गंतव्य से करीब 2700 किलोमीटर दूर था। जो विमान क्रैश हुआ है वह एक हफ्ते में चार बार उड़ान भरता था।