'भिखारी जैसे दिखते हैं विज, सिक्कों के साथ स्नान की जरूरत'
हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने शनिवार को अनिल विज पर निशाना साधते हुए उन्हें 'भिखारी' जैसा बता दिया। हरियाणा के स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को एक विवादित बयान में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को घर से बिछुड़ा बच्चा बताया, जो गलियों में इधर-उधर
नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने शनिवार को अनिल विज पर निशाना साधते हुए उन्हें 'भिखारी' जैसा बता दिया। हरियाणा के स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को एक विवादित बयान में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को घर से बिछुड़ा बच्चा बताया, जो गलियों में इधर-उधर भटक रहा है।
कैप्टन यादव ने आज ट्वीट किया, 'विज को राहुल के बारे में बोलने से पहले खुद को देखना चाहिए। खुद एक भिखारी जैसे दिखते हैं जिन्हे कुछ सिक्कों के साथ-साथ तत्काल स्नान की जरूरत है।'
शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में लोक संपर्क व जिला कष्ट निवारण की मासिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा था कि राहुल को किसानों से हमदर्दी नहीं है, वह केवल अपने घूमने का शौक पूरा कर रहे हैं। राहुल किसानों के प्रति जो संवेदना जाहिर कर रहे हैं वह शोचनीय है, क्योंकि पिछले 10 साल से वह खुद सरकार में थे और तब तो उन्होंने किसानों की कोई चिंता नहीं की।
हरियाणा के मंत्री ने कहा, घर से बिछुड़ा बच्चा है राहुल गांधी
राहुल को पता नहीं गेहूं व जौ की बाली का अंतर : साक्षी महाराज