'ऐ दिल है मुश्किल' देख ऐश्वर्या के फैंस को लग सकता है ये बड़ा धक्का!
वैसे तो रिलीज से पहले ही अनुष्का शर्मा से ज्यादा ऐश्वर्या के साथ रणबीर कपूर की हॉट कैमेस्ट्री की चर्चा है, मगर उनके बारे में चौंकाने वाली बात पता चली है।
नई दिल्ली। अगर आप ऐश्वर्या राय के डाई-हार्ड फैन हैं और बेसब्री से उन्हें 'ऐ दिल है मुश्किल' में देखने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बड़ा धक्का लग सकता है। वैसे तो रिलीज से पहले ही अनुष्का शर्मा से ज्यादा ऐश्वर्या के साथ रणबीर कपूर की हॉट कैमेस्ट्री की चर्चा है, मगर पता चला है कि वो इस फिल्म के सेकेंड हाफ में नजर आएंगी।
जी हां, 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में खुद 'ऐ दिल है मुश्किल' के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर ने इसका खुलासा किया था कि ऐश्वर्या इस फिल्म के बीच में आएंगी। हालांकि उनके मुताबिक, 'ऐ दिल है मुश्किल' की सबसे महत्वपूर्ण रोल ऐश्वर्या का ही है। करण ने यह तक कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि इस देश में कोई ऐसा शख्स है जो ऐश्वर्या जैसा उनका रोल निभा सके। बकौल करण, 'वो फिल्म के बीच में आती हैं और छा जाती हैंं।'
यह भी पढ़ें- 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' के टिकट के दाम उड़ा देंगे आपके होश
आपको बता दें कि इससे पहले यह खबर आई थी कि 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या का रोल सिर्फ 20 मिनट का होगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस फिल्म के फर्स्ट हाफ में एक सिंगर के तौर पर रणबीर का सफर दिखाया जाएगा, कैसे उनकी जिंदगी में अनुष्का शर्मा की एंट्री होती है। यह फिल्म एक तरफा प्यार के बारे में है, रणबीर का अनुष्का और ऐश्वर्या के साथ लव ट्रैंगल है, मगर उन्हें वो प्यार कभी नहीं मिलता जैसा वो चाहते हैं।
'ऐ दिल है मुश्किल' में फवाद खान भी हैं, जो अनुष्का के ब्वॉयफ्रेंड बने हैं। वहीं शाहरुख खान, आलिया भट्ट, लीजा हेडन और इमरान अब्बास भी गेस्ट एपियरेंस में दिखेंगे। शुक्रवार को रिलीज हो रही इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'शिवाय' से टक्कर होने वाली है।
यह भी पढ़ें- अपने ऊपर लगे गंभीर इल्जाम पर सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने दी ये सफाई