आत्महत्या से पहले लिखा-मेरा पति 'गे' है, मैं मर रही हूं
भारत की राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के पहाड़गंज इलाके में स्थित प्रेजीडेंसी होटल के एक कमरे में महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला शनिवार दोपहर अपने पति से झगड़े के बाद इस होटल में आ
नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के पहाड़गंज इलाके में स्थित प्रेजीडेंसी होटल के एक कमरे में महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला शनिवार दोपहर अपने पति से झगड़े के बाद इस होटल में आ कर रूकी हुई थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली।
महिला का नाम डॉ प्रिया बताया जा रहा है और वह दिल्ली के एम्स में एनेस्थिसिया विभाग में बतौर रेजिडेंट डॉक्टर काम करती थी। पुलिस उसके फेसबुक अकाउंट को भी चेक कर रही है, क्योंकि उससे साफ संकेत मिलते हैं कि प्रिया के उसके पति के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। प्रिया ने मौत से पहले जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रिया के परिजनों का आरोप है कि प्रिया का पति डॉ. कमल गे था और उसके कई पुरुषों के साथ संबंध थे।
पुलिस ने प्रिया की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सिर्फ पति से अनबन ही प्रिया की खुदकुशी की वजह है या मौत के पीछे कुछ और भी कारण है।
[साभार: नई दुनिया]
अश्लील वीडियो पॉर्न साइट पर अपलोड की, नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी