एम्स के डॉक्टर ने सैन्यकर्मी की पत्नी से किया दुष्कर्म
सेना के गोरखा रेजीमेंट में तैनात जवान की पत्नी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता सिक्किम की रहने वाली है और उसका पति राजस्थान में है। हौजखास थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं मानव तस्करी का मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर
नई दिल्ली । सेना के गोरखा रेजीमेंट में तैनात जवान की पत्नी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता सिक्किम की रहने वाली है और उसका पति राजस्थान में है। हौजखास थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं मानव तस्करी का मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर मेहर तेज समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुमन (37), सुमन का पति दीपक उर्फ सागर (40), धर्मवीर (32) और कमल (31) के रूप में हुई है। मेहर एम्स के न्यूरो विभाग में एक साल से एमडी कर रहा है। उसने हैदराबाद से एमबीबीएस की डिग्री ली है। दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली है।
पुलिस के मुताबिक, सुमन ने ब्यूटी पार्लर में अच्छी नौकरी का लालच देकर 27 वर्षीय पीडि़ता को दिल्ली बुलाया था। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली आई थी और मुनिरका में किराए के मकान में रह रही थी। उसका एक बच्चा भी है। नौकरी न देकर आरोपियों ने उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। आरोपियों ने उसे गुरुवार को डॉक्टर मेहर के दोस्त के गौतमनगर स्थित आवास पर भेजा था। शुक्रवार सुबह आरोपी डॉक्टर के चंगुल से छूटने के बाद पीडि़ता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवती ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर डॉक्टर ने उसकी पिटाई भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्स में भर्ती कराया।
पढ़ें :