दुष्कर्म और हत्या के बाद बालिका की आंखें निकालीं
हरदोई : मानवता को शर्मसार करने वाली लोमहर्षक घटना में बिटिया से दुष्कर्म के बाद हैवान उसकी आंखें निकाल ले गए। वह आबरू बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ी।उत्तर प्रदेश में सुरसा क्षेत्र की रहने वाली बालिका का शव बुधवार शाम खेत में पड़ा मिला था। गुरुवार को पोस्टमार्टम
हरदोई : मानवता को शर्मसार करने वाली लोमहर्षक घटना में बिटिया से दुष्कर्म के बाद हैवान उसकी आंखें निकाल ले गए। वह आबरू बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ी।
उत्तर प्रदेश में सुरसा क्षेत्र की रहने वाली बालिका का शव बुधवार शाम खेत में पड़ा मिला था। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी।
हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने दुष्कर्म और हत्या करने के बाद बालिका की आंखें निकाल लीं। चाकू से पेट और नाजुक अंगों पर कई प्रहार किए।
गांव के बाहर जिस खेत में शव मिला है वहां मिली टूटी ज्वार और मेड़ पर पड़ी चप्पलों से अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी बालिका को खेत में खींच ले गए थे। बालिका ने आबरू और ङ्क्षजदगी के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष किया।
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पिता की ओर से एक व्यक्ति को नामजद करते हुए दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।