मोदी के बाद बलूच मुद्दे को मिला कई देशों का समर्थन
संयुक्त राष्ट्र संघ में भी कई देशों ने बलूचिस्तान मुद्दे का समर्थन किया है।
नई दिल्ली, प्रेट्र : बलूच राष्ट्रवादी नेता नायला कादरी का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से पाकिस्तान में बलूचिस्तान के लोगों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीजें तेजी से बदल रही हैं। मंगलवार को भारत पहुंचीं प्रोफेसर नायला ने कहा कि बलूचियों के प्रति लोगों का नजरिया बदला है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भी कई देशों ने बलूचिस्तान मुद्दे का समर्थन किया है।
माना जाता है कि नायला को इस महीने की शुरुआत में आरएसएस समर्थित इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन में आयोजित गोष्ठी में भाग लेना था। लेकिन समय पर वीजा नहीं मिल पाने के कारण वह इसमें भाग नहीं ले सकीं। कनाडा में स्वनिर्वासन में रह रहीं नायला के बेटे मजदाक दिलशाद बलूच पहले ही भारत में हैं। बलूच कार्यकर्ता मजदाक ने बताया कि नायला अगले एक हफ्ते तक भारत में रहेंगी और कुछ सेमिनार व गोष्ठियों में भाग लेंगीं। पिछले दिनों जेनेवा में बलूचियों के प्रमुख नेता बरहमदग बुगती ने भारतीय दूतावास पहुंचकर भारत में शरण के लिए आवेदन किया था।
बलूचियों ने क्वेटा में पाक-चीन बिजनेस कॉरिडोर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन