Move to Jagran APP

दोस्त की हत्या के बाद डॉक्टर ने खुद को गोली मारकर दे दी जान

तेलंगाना में अपने कारोबारी साथी पर गोली चलाने वाले डॉक्टर ने उसी बंदूक से खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने मोइनाबाद स्थित फार्महाउस से डॉक्टर का शव और उसका लिखा पत्र बरामद किया।

By Manish NegiEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 07:02 PM (IST)
दोस्त की हत्या के बाद डॉक्टर ने खुद को गोली मारकर दे दी जान

हैदराबाद। तेलंगाना में अपने कारोबारी साथी पर गोली चलाने वाले डॉक्टर ने उसी बंदूक से खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने मोइनाबाद स्थित फार्महाउस से डॉक्टर का शव और उसका लिखा पत्र बरामद किया।

loksabha election banner

डॉ. शशि कुमार पर अपने साथी उदय को गोली मारने का आरोप था। एक दिन पहले की इस घटना के लिए पुलिस शशि की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि शशि आधी रात के लगभग अपने फार्महाउस पर मृत पाया गया। उसने अपने मुंह में गोली मारकर जान दे दी।

पुलिस उपायुक्त के. गंगा रेड्डी ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट में शशि ने उदय पर गोली चलाने से इन्कार किया है। उसने गोली चलाने का आरोप एक कारोबारी साथी साई कुमार पर लगाया। रेड्डी ने कहा कि पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच हो रही है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को किसी विवाद को लेकर शशि ने उदय को गोली मार दी और फरार हो गया। उदय की हालत स्थिर बताई गई है। शशि, उदय और साई 100 बेड वाले मस्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में कारोबारी सहयोगी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.