पूरे हुए दो साल, महारैली में नरेंद्र मोदी बताएंगे देश का हाल
एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महारैली कर जनता के सामने सरकार की उपलब्धियां रखेंगे।
सहारनपुर(जेएनएन): वो दो साल पहले का ही दिन था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। केंद्र की भाजपासरकार के 2 साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महारैली कर जनता को संबोधित करने वाले हैं। इस रैली में 3 राज्यों से करीब 2 लाख लोगों की भीड़ पहुंचनें की उम्मीद है। माना जा रहा है कि वह यहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेगें।
मोदी सरकार के पूरे हुए दो साल, जानें- किन-किन योजनाओं ने किया कमाल
इस मौके पर भाजपाकी केन्द्र में दो साल के पूरे होने पर उसके किये गये कार्यों को लोगों को बताया जायेगा। भाजपाके मुताबिक इस रैली में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोदी शाम 5 बजे मंच पर पहुंचेंगे और उनका भाषण करीब 5.30 बजे शुरू होगा।
ये भी पढ़ें- अधिकांश जनता मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट पर अपेक्षाएं भारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहारनपुर की महारैली पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भी नजर है। भाजपाअध्यक्ष ने समय-समय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग या फोन के माध्यम से रैली जानकारियां लेते रहेंगे। आपकों बता दें कि महारैली स्थल 265 बीघा का है। यहां पर दो मंच बनेंगे। मुख्य मंच 90 फुट लंबा होगा। मंच के सामने 90 फीट की डी के बाद 400 गुणा 800 स्क्वायर फिट का पंडाल बनेगा, जिसमें बैठने की व्यवस्था होगी। उस पंडाल के दोनों तरफ 150 गुणा 600 फीट के डी छोडऩे के बाद दोनों तरफ लंबे गलियारे होंगे, जिसमें पंडाल भरने के बाद खड़े होने की व्यवस्था की गई है।
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सहारनपुर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एसपीजी, एनएसजी और एटीएस कमांडो के अलावा पांच हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं। मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी रैली में रहेंगे।
ये भी पढ़ें- छठी से 12वीं के स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब बनाएगी सरकार