Move to Jagran APP

मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म पर सियासत तेज, केजरीवाल ने बोला हमला

मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म का मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर हमला बोला।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 26 May 2016 12:20 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 09:28 AM (IST)
मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म पर सियासत तेज, केजरीवाल ने बोला हमला

नई दिल्ली। दिल्ली में 13 साल की मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म का मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर हालत में एम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की थी। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मुलाकात कर पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में जाना।

loksabha election banner

Delhi: दुष्कर्म पीडि़ता मंदबुद्धि बच्ची की हालत बिगड़ी,एम्स पहुंची सोनिया

केजरीवाल ने बोला दिल्ली पुलिस पर हमला

इससे पहले दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नाबालिग पीड़िता मौत से जंग लड़ रही है। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस को घ्रेरते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए दिल्ली पुलिस की कमजोर कार्यप्रणाली है।

‘वह मौत से लड़ रही है, हमारे हाथ में कुछ नहीं’

पत्रकारों से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार को देने की मांग की ओर इशारा भी किया। केजरीवाल ने एम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात के बाद कहा कि वह बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वह जंग लड़ रही है, लेकिन हमारे हाथ में कुछ नहीं है।

पूर्ण राज्य के दर्जे का भी जिक्र

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा में लापरवाही का स्वीकार किया। हालांकि, उन्होंने इसका ठीकरा पूर्ण राज्य नहीं होने पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिला है। ऐसे में हम बेबस हैं।

राजनाथ सिंह से मुलाकात की मांग

केजरीवाल ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए समय मांगा है। राजनाथ सिंह से मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बात करूंगा। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि दिल्ली पुलिस स्थानीय स्तर पर जनता के साथ मिलकर काम करें तो स्थिति सुधरेगी। केजरीवाल ने बताया कि गृहमंत्री से आज होने वाली मुलाकात में वे दिल्ली को पूर्ण राज्य का मुद्दा उठाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.