बेंगलुरु: तंजानियाई युवती के मामले में अफ्रीकन स्टूडेंट्स यूनियन का विरोध प्रदर्शन
बेंगलुरू में तंजानिया की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में आज 'अफ्रीकन स्टूडेंट्स यूनियन' विरोध प्रदर्शन कर रही है।
By kishor joshiEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 10:11 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 10:20 AM (IST)
बेंगलुरू। बेंगलुरू में तंजानिया की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में आज 'अफ्रीकन स्टूडेंट्स यूनियन' विरोध प्रदर्शन कर रही है। गौरतलब है कि एक कार द्वारा एक महिला को कुचलने के बाद ‘‘गलत पहचान' के मामले में भीड़ ने तंजानिया की एक महिला की कथित रुप से पिटाई की और उसके कपड़े फाड दिये। इसके तुरंत बाद तंजानियाई अधिकारियों ने इस मामले को भारत सरकार के समक्ष उठाया था।
पढ़ें-बेंगलुरु में बर्बरता की कहानी, पीड़िता की जुबानी: 'डेढ़ घंटे तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटती रही भीड़'
बेंगलुरु के ‘आफ अफ्रीकन स्टूडेंट्स यूनियन' के अनुसार, रविवार की रात हुई इस घटना में पीड़ित यवती अभी 'बैचलर आफ बिजनेस मैनेजमेंट' की पढ़ाई कर रही है.
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें