Move to Jagran APP

आडवाणी, बादल, अमिताभ, दिलीप कुमार को पद्म विभूषण

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देने के बाद सरकार ने उनके सबसे निकट सहयोगी व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी के साथ जिन अन्य आठ हस्तियों को पद्म विभूषण देने का एलान किया

By Sachin kEdited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 01:06 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 08:15 AM (IST)
आडवाणी, बादल, अमिताभ, दिलीप कुमार को पद्म विभूषण

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देने के बाद सरकार ने उनके सबसे निकट सहयोगी व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी के साथ जिन अन्य आठ हस्तियों को पद्म विभूषण देने का एलान किया गया है, उनमें पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, महानायक अमिताभ बच्चन व ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार शामिल हैं।

loksabha election banner

अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक प्रमुख बिल गेट्स व उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स के अलावा मशहूर पहलवान सतपाल, वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा और जाने-माने वकील व पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे का नाम पद्म भूषण पाने वाली 20 हस्तियों में शामिल है।

फिल्म अभिनेता प्राण (मरणोपरांत), फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, अर्थशास्त्री बिबेक देबराय, संगीतकार रवींद्र जैन, गीतकार प्रसून जोशी, लेखक व कॉलमिस्ट तारक मेहता, लेखक ज्ञान चतुर्वेदी, कवि सुनील जोगी समेत कुल 75 हस्तियों को पद्मश्री देने का फैसला किया गया है।

कुल मिलाकर 104 हस्तियों को इस साल के पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इनमें 17 महिलाएं हैं। इतने ही लोग विदेशी, अनिवासी भारतीय या भारतीय मूल की श्रेणी के हैं। चार लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिया गया है।

पद्म पुरस्कार सामाजिक कार्य, साहित्य, कला, विज्ञान व इंजीनियङ्क्षरग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, शिक्षा, खेलकूद, सिविल सेवाओं आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं। इनकी घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होती है। प्राय: मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति इन पुरस्कारों को प्रदान करते हैं।

पदम पुरस्कारों की सूची
पद्म विभूषण
नाम - क्षेत्र - राज्य/देश
1- लालकृष्ण आडवाणी - सार्वजनिक जीवन - गुजरात
2- अमिताभ बच्चन - कला - महाराष्ट्र
3- प्रकाश सिंह बादल - सार्वजनिक जीवन - पंजाब
4- डॉ डीवी हेगड़े - सामाजिक कार्य - कर्नाटक
5- दिलीप कुमार - कला - महाराष्ट्र
6- जगदगुरु रामभद्राचार्य - अन्य - उत्तर प्रदेश
7- प्रो. एमआर श्रीनिवासन - विज्ञान और इंजीनियङ्क्षरग - तमिलनाडु
8- के वेणुगोपाल - सार्वजनिक जीवन - दिल्ली
9- करीम अल हुसैनी आगा खान - व्यापार और उद्योग - फ्रांस/ब्रिटेन

पद्म भूषण
1- जे बरुआ - कला - असम
2- डॉ. विजय भाटकर - विज्ञान और इंजीनियङ्क्षरग - महाराष्ट्र
3- स्वपन दासगुप्ता - साहित्य और शिक्षा - दिल्ली
4- स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी - अन्य - उत्तर प्रदेश
5- एन गोपालस्वामी - सिविल सेवा - तमिलनाडु
6- डॉ सुभाष सी कश्यप - सार्वजनिक जीवन - दिल्ली
7- डॉ. पंडित गोकुलोत्सव महाराज - कला - मध्य प्रदेश
8- डॉ. अंबरीश मित्तल - चिकित्सा - दिल्ली
9- सुधा रघुनाथन - कला - तमिलनाडु
10- हरीश साल्वे - सार्वजनिक जीवन - दिल्ली
11- डॉ. अशोक सेठ - चिकित्सा - दिल्ली
12- रजत शर्मा - साहित्य और शिक्षा - दिल्ली
13- सतपाल - खेल - दिल्ली
14- शिवकुमार स्वामी - अन्य - कर्नाटक
15- डॉ खडग़ सिंह वाल्दिया - विज्ञान और इंजीनियङ्क्षरग - कर्नाटक
16- प्रो. मंजुल भार्गव - विज्ञान और इंजीनियङ्क्षरग - अमेरिका
17- डेविड फ्राउले - अन्य - अमेरिका
18 - बिल गेट्स - सामाजिक कार्य - अमेरिका
19- मेलिंडा गेट्स - सामाजिक कार्य - अमेरिका
20- साइचिरो मिसुमी - अन्य - जापान

पद्मश्री

नाम - राज्य/देश

डॉ. मंजुला अनागनी - तेलंगाना
एस अरुणा - कर्नाटक
कन्याकुमारी अवसारला - तमिलनाडु
डॉ. बीएस बोमेर - जम्मू-कश्मीर
अशोक भगत - झारखंड
संजय लीला भंसाली - महाराष्ट्र
डॉ लक्ष्मी नंदन बोरा - असम
डॉ ज्ञान चतुर्वेदी - मध्य प्रदेश
प्रो. (डॉ.) योगेश चावला - चंडीगढ़
जयकुमारी चिकाला - दिल्ली
बिबेक देबरॉय - दिल्ली
डॉ. एसबीके देवी - मणिपुर
डॉ. अशोक गुलाटी - दिल्ली
डॉ. रणदीप गुलेरिया -दिल्ली
डॉ. केपी हरिदास - केरल
राहुल जैन - दिल्ली
रवींद्र जैन - महाराष्ट्र
डॉ. सुनील जोगी - दिल्ली
प्रसून जोशी - महाराष्ट्र
डॉ. प्रफुल्ल कार - ओडिशा
सबा अंजुम - छत्तीसगढ़
उषाकिरण खान -बिहार
डॉ. राजेश कोटेचा - राजस्थान
प्रो. अल्का कृपलानी - दिल्ली
डॉ. हर्ष कुमार - दिल्ली
एनपी माल्या - केरल
लैंबर्ट मासकेयर्नंस - गोवा
डॉ. जनक पलटा मैकगिलिगन - मध्य प्रदेश
वीरेंद्र राज मेहता - दिल्ली
तारक मेहता - कला
नील हर्बर्ट नांगीरिह - मेघालय
सी नॉरफेल - जम्मू-कश्मीर
टीवी मोहनदास पई - कर्नाटक
डॉ. तेज पटेल - गुजरात
जादव मोलई पेयांग - असम
बिमला पोद्दार - उत्तर प्रदेश
डॉ. एन प्रभाकर - दिल्ली
डॉ. प्रहलाद - महाराष्ट्र
डॉ. नरेंद्र प्रसाद - बिहार
राम बहादुर राय - दिल्ली
मिताली राज - तेलंगाना
पीवी राजारमन - तमिलनाडु
प्रो. जेएस राजपूत - उत्तर प्रदेश
केएस राव - आंध्र प्रदेश
प्रो. बिमल रॉय - पश्चिम बंगाल
शेखर सेन - महाराष्ट्र
गुनावत शाह - गुजरात
ब्रह्मïदेव शर्मा - दिल्ली
मनु शर्मा - उत्तर प्रदेश
प्रो. योगराज शर्मा - दिल्ली
वसंत शास्त्री - कर्नाटक
एसके शिवकुमार - कर्नाटक
पीवी संधू - तेलंगाना
सरदार सिंह - हरियाणा
अरुणिमा सिन्हा - उत्तर प्रदेश
महेश राज सोनी - राजस्थान
डॉ. निखिल टंडन - दिल्ली
दिवंगत प्राण कुमार शर्मा (दिल्ली)
एचएस रिनपोछे (अरुणाचल प्रदेश)
डॉ हरगोविंद लक्ष्मीशंकर त्रिवेदी (गुजरात)
दिवंगत सैयदना मुहम्मद बुरहानुद्दीन (महाराष्ट्र)
दिवंगत आर वासुदेवन (तमिलनाडु)
दिवंगत एमएल मेहता (राजस्थान)
हुआंग बाओशेंग (चीन)
प्रोफेसर जैक ब्लामॉन्ट (फ्रांस)
जीन क्लाउड केरियर (फ्रांस)
डॉ नंदराजन राज चेïट्टी (फ्रांस)
जॉर्ज एल हर्ट (अमेरिका)
जगतगुरु अमृत सूर्यनंद महाराज (पुर्तगाल)
तृप्ति मुखर्जी (अमेरिका)
डॉ दत्तात्रेय नोरी (अमेरिका)
डॉ रघु राम (अमेरिका)
डॉ सौमित्र रावत (अमेरिका)
प्रोफेसर एनिते श्मीचेन (जर्मनी)

पढ़ेंः रामदेव व रविशंकर ने अवार्ड लेने से किया इंकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.