Move to Jagran APP

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रसंघ अध्यक्ष अकबर चौधरी व संयुक्त सचिव सरफराज पर जेएनयू की ही एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। वह भी ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) की पूर्व कार्यकर्ता बताई जा रही है। कुछ दिन पहले वह नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ)

By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 09:03 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 10:00 AM (IST)
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप

नई दिल्ली, [अभिनव उपाध्याय]। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रसंघ अध्यक्ष अकबर चौधरी व संयुक्त सचिव सरफराज पर जेएनयू की ही एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। वह भी ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) की पूर्व कार्यकर्ता बताई जा रही है। कुछ दिन पहले वह नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) में शामिल हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब छात्रसंघ के पदाधिकारियों पर इस तरह का आरोप लगा हो।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि अकबर चौधरी के साथ छात्रा के मित्रवत संबंध थे। बाद में वैचारिक स्तर पर मतभेद के कारण दोनों ने दूरियां बना लीं। बीते 23 जुलाई को दोनों के बीच झगड़ा होने की बात भी कही जा रही है। इसके बाद छात्रा ने जीएसकैश (जेंडर सेंसटाइजेशन कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हेरासमेंट) में यौन शोषण की शिकायत की। विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति ने मामले में संज्ञान लिया है।

इस बारे में अकबर चौधरी का कहना है कि यदि उन पर आरोप सिद्ध होते हैं तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे। वहीं, आइसा के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी पीयूष राज का कहना है कि छात्रा ने छात्रसंघ अध्यक्ष से झगड़ा किया और उनका चश्मा भी तोड़ दिया था।

पढ़ें: निर्देशक पर यौन शोषण का आरोप

पढ़ें: यौन शोषण करने पर बेटी ने की थी पिता की हत्या


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.